Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर में हुआ लॉन्च, फटाफट चेक करें फोन का दाम

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 12:29 PM (IST)

    शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर में लॉन्च कर दिया है। नए कलर ऑप्शन में इस फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट से चेक किया जा सकता है ...और पढ़ें

    Redmi Note 13 Pro 5G का रेड कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च
    Redmi Note 13 Pro 5G का रेड कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

    HighLights

    1. Redmi Note 13 Pro 5G स्कारलेट रेड कलर में लॉन्च हुआ है।
    2. शाओमी के इस फोन को नए रंग में अमेजन पर चेक कर सकते हैं।
    3. Note 13 Pro 5G को दो वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर चेक कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G को एक नए कलर में लॉन्च कर दिया है। नए कलर में इस फोन को फ्लिपकार्ट और अमेजन पर चेक किया जा सकता है।

    बता दें, कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह इस फोन का बोल्ड लुक है। यह यूजर्स के लिए पैशन और बोल्डनेस स्टेटमेंट है। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो शाओमी के इस फोन के नए लुक पर एक नजर डाल सकते हैं।

    Redmi Note 13 Pro 5G के नए वेरिएंट की कीमत

    Redmi Note 13 Pro 5G को फिलहाल अमेजन पर सिंगल वेरिएंट में शोकेस किया गया है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। वहीं, फ्लिपकार्ट में फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। 

    इस फोन की कीमत 28,999 रुपये दिखाई गई है। हालांकि, फोन पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। Redmi Note 13 Pro 5G Scarlet Red को आप SBI Credit Card, ICICI Bank Credit Card के साथ खरीदते हैं तो 3000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

    खबरें और भी

    वहीं, फ्लिपकार्ट की बात करें तो फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में लिस्ट हुआ है। फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 13 Pro 5G एक नए और रिफ्रेशिंग कलर में हुआ लॉन्च, चेक करें दाम

     Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेक्स

    प्रोसेसर

    Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform, 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ लाती है।

    मेमोरी

    शाओमी के इस फोन को कंपनी तीन वेरिएंट 8+128 / 8+256 / 12+256 में लाती है। फोन LPDDR4X | UFS 2.2 मेमोरी टाइप के साथ लाया जाता है।

    डिस्प्ले

    Redmi Note 13 Pro 5G फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 1.5K - 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।

    कैमरा

    फोन 200MP Ultra-High Res Camera के साथ आता है। इसके अलावा, फोन 8MP UltraWide Angle और 2MP Macroसेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP कैमरा के साथ आता है।

    बैटरी

    शाओमी का यह फोन 5100mAh बैटरी और 67W Turbo Charge के साथ आता है।