Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi Note 13 Pro 5G नए और बोल्ड कलर में आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 5100mAh बैटरी से है लैस

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:50 AM (IST)

    शाओमी अपने यूजर्स के लिए Redmi Note 13 Pro 5G फोन पेश करता है। इस फोन में ग्राहकों को 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। इस फोन को अभी तक कंपनी तीन कलर ...और पढ़ें

    Redmi Note 13 Pro 5G आज एक नए रंग में होगा लॉन्च
    Redmi Note 13 Pro 5G आज एक नए रंग में होगा लॉन्च

    HighLights

    1. Redmi Note 13 Pro 5G तीन कलर ऑप्शन में आता है।
    2. Redmi Note 13 Pro 5G का नया कलर Scarlet Red है।
    3. Redmi Note 13 Pro 5G को अमेजन से चेक कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G एक नए कलर में लॉन्च कर रहा है।

    Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में Scarlet Red कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है। हालांकि, यह फोन पहले से ही तीन अलग कलर ऑप्शन में मौजूद है। शाओमी का यह फोन अभी आर्कटिक व्हाइट कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में मौजूद है।

    आज लॉन्च होगा नए कलर में फोन

    इस फोन की लॉन्चिंग आज यानी 25 जून 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चेक किया जा सकता है। बता दें, यह फोन पुराने स्पेक्स के साथ ही लाया जा रहा है।

    स्पेक्स को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। इसी तरह इस फोन की कीमत को लेकर भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

    Redmi Note 13 Pro 5G की कितनी है कीमत

    Redmi Note 13 Pro 5G  की कीमत की बात करें तो फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। फोन तीन वेरिएंट में आता है-

    • 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये पड़ती है।
    • 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये पड़ती है।
    • 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये पड़ती है।

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 13 Pro 5G एक नए और रिफ्रेशिंग कलर में हुआ लॉन्च, चेक करें दाम

    Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेक्स

    प्रोसेसर- Redmi Note 13 Pro 5G फोन Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform के साथ आता है।

    डिस्प्ले- फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K - 2712 x 1220 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज- शाओमी फोन LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है।

    कैमरा- यह फोन 200MP Ultra-High Res Camera, 8MP UltraWide Angle और 2MP Macro के साथ आता है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है।

    बैटरी- Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 5100mAh की बैटरी और और 67W Turbo Charge के साथ लाती है।

    खबरें और भी