Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M15 5G, फटाफट चेक करें कीमत

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:16 PM (IST)

    सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M15 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया ...और पढ़ें

    6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M15 5G
    6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M15 5G

    HighLights

    1. फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।
    2. सैमसंग फोन अमेजन से खरीद सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M15 5G को लॉन्च कर दिया है। मालूम हो कि सैमसंग का यह फोन प्री-बुकिंग के लिए पहले ही पेश कर दिया गया है।

    ग्राहक इस फोन की बुकिंग मात्र 999 रुपये देकर कर सकते हैं। फोन प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को सैमसंग का ऑरिजनल चार्जर कम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।

    आइए जल्दी से Samsung फोन के स्पेक्स, कीमत और सेल डिटेल पर एक नजर डाल लें-

    प्रोसेसर- सैमसंग के इस फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लेकर आई है।

    डिस्प्ले- फोन को कंपनी 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाई है।

    रैम और स्टोरेज- Samsung M15 5G फोन 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।

    बैटरी- Samsung M15 5G फोन 6000mAh Lithium-ion और 25W Charging Support बैटरी के साथ लाया गया है।

    कैमरा- फोन को 50MP मेन वाइड एंगल कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ लाया गया है। फोन 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आया है।

    ओएस- सैमसंग फोन Latest Android 14 Operating System के साथ लाया गया है।

    कलर- इस सैमसंग फोन को ग्राहक तीन कलर ऑप्शन Blue Topaz, Celestial Blue और Stone Grey में खरीद सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M55 5G, ऐसी होंगी खूबियां

    Samsung M15 5G फोन की कीमत

    • Samsung M15 5G फोन को कंपनी ने 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 13,299 रुपये में लॉन्च किया है।
    • Samsung M15 5G फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 14,799 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    Samsung M15 5G फोन पर डिस्काउंट

    बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 12,299 रुपये हो जाएगी। ग्राहक HDFC Bank Credit Card के साथ 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।