Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M55 5G, इतनी है कीमत

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:41 PM (IST)

    सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M15 5G के साथ Samsung Galaxy M55 5G भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Denim Bl ...और पढ़ें

    50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M55 5G
    50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M55 5G

    HighLights

    1. फोन Denim Black और Light Green कलर में पेश किया है।
    2. फोन की खरीदारी पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy M15 5G के साथ Samsung Galaxy M55 5G भी लॉन्च कर दिया है।

    इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ लाया गया है। आइए जल्दी से इस फोन के स्पेक्स, कीमत और सेल डिटेल पर एक नजर डाल लें-

    Samsung Galaxy M55 5G के स्पेक्स

    प्रोसेसर- सैमसंग के इस फोन को कंपनी Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है।

    डिस्प्ले- फोन को कंपनी 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाई है।

    रैम और स्टोरेज- Samsung M55 5G फोन को कंपनी 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लाई है।

    बैटरी- Samsung M55 5G फोन को कंपनी 5000mAh बैटरी साइज और 45W Charging Support फीचर के साथ लाई है।

    कैमरा- कैमरा स्पेक्स की बात करें तो फोन को 50MP मेन वाइड एंगल कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ लाया गया है। फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।

    कलर- इस सैमसंग फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन Denim Black और Light Green में खरीद सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः 6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M15 5G, फटाफट चेक करें कीमत

    Samsung M55 5G फोन की कीमत

    • Samsung M55 5G फोन को कंपनी ने 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में लॉन्च किया है।
    • Samsung M55 5G फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
    • Samsung M55 5G फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    Samsung M55 5G फोन पर डिस्काउंट

    बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक सभी Bank Card के साथ 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।