Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy Z Flip 6 Launch: दो स्टोरेज ऑप्शन और दमदार कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नेक्स्ट जेन फ्लिप फोन, कमाल के हैं फीचर्स

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 07:20 PM (IST)

    सैमसंग ने अपने नेक्स्ट जेन फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फोल्ड वॉच और रिंग के साथ पेश किया गया है। इस फ ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy Z Flip 6 फ्लिप फोन हो गया लॉन्च , जानें डिटेल
    Samsung Galaxy Z Flip 6 फ्लिप फोन हो गया लॉन्च , जानें डिटेल

    HighLights

    1. सैमसंग ने फोल्ड के साथ-साथ Samsung Galaxy Z Flip 6 को भी लॉन्च कर दिया है।
    2. Samsung Galaxy Z Flip 6 दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा और इसकी शुरुआती कीमत 1099 डॉलर होगी।
    3. इसके रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP 50MP वाइड एंगल कैमरा शामिल है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोल्डेबल फोन मार्केट में अपना दबदबा कायम रखते हुए सैमसंग ने अपने सालाना इवेंट Samsung unpacked July 2024 में Samsung Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट को आज यानी 10 जुलाई को पेरिस में आयोजित किया गया। जेड फ्लिप के अलावा कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Ring, Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra को भी लॉन्च किया जा रहा है।

    इस डिवाइस में कई खास फीचर्स मिलते हैं, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP डुअल कैमरा, 4000mAh डुअल बैटरी की सुविधा शामिल है। आइये सैमसंग के इस फ्लिप फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत

    • Samsung Galaxy Z Flip 6 को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाना है।
    • भारत में इस डिवाइस की प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है। 
    स्टोरेज   कीमत
    12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज 109999 रुपये 
    12GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज 121999 रुपये 

    यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Unpacked 2024 LIVE: Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 फोन Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, Galaxy Ring की भी हुई एंट्री

    Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- इस फोन में भी आपको दो डिस्प्ले मिलेंगे फोन का इनर डिस्प्ले 6.7-inch FHD+ डॉयनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 3.4-inch Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसे 60Hz रिफ्रेश रेट से जोड़ा गया है।

    प्रोसेसर - Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसमे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

    स्टोरेज - इस डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

    कैमरा- Samsung Galaxy Z Flip 6 में कुल 3 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें एक फ्रंट और दो रियर कैमरे शामिल हैं। इसके रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी

    बैटरी- इस डिवाइस में 4000mAh की डुअल बैटरी मिलती है, जिसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 तकनीकी के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें 25W का एडेप्टर मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें -Samsung Galaxy Z Fold 6 Launch: 12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का धाकड़ फोल्डेबल फोन, मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर्स