यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस दिवाली अपनों को गिफ्ट करें 6000 रुपये से कम वाले ये स्मार्टफोन्स
दिवाली से पहले ही तमाम ई-कॉमर्स साइट्स पर स्मार्टफोन्स की खरीद पर ऑफर चल रहे हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, दिवाली से पहले ही तमाम ई-कॉमर्स साइट्स पर स्मार्टफोन्स की खरीद पर ऑफर चल रहे हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने चाहने वालों को स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो हम आपको 6,000 रुपये से कम कीमत के 4जी फोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Redmi 4A
शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 पर काम करता है। फोन में 3120 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4जी ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
XOLO Era X
इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए स्प्रेडेट्रम एससी 9830ए प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 पर काम करता है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4जी ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 4,899 रुपये है।
Micromax Canvas XP 4G
इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 4जी ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
खबरें और भी
Xolo Era 1X
इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए स्प्रेडेट्रम एससी 9830ए का प्रोसेसर दिया गया है। फोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 4जी ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 4,000 रुपये है।
Micromax Canvas Juice 4G
इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 4जी ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 6,000 रुपये है।