विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12GB Ram और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियों के साथ आता है मोटोरोला का ये Smartphone, इन यूजर्स को लुभा सकता है फोन

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 25 Sep 2023 09:00 PM (IST)

Smartphone Under 20k अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम ...और पढ़ें

12GB Ram और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियों के साथ आता है मोटोरोला का ये Smartphone
12GB Ram और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियों के साथ आता है मोटोरोला का ये Smartphone

HighLights

  1. Moto G84 5G एक स्लीक और स्लाइश फोन है।
  2. फोन अल्ट्रा-थिन और लाइटवेट के साथ आता है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। 20 हजार रुपये तक के बजट में मोटोरोला का न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन Moto G84 5G आपको कई वजहों से पसंद आ सकता है।

इस फोन को कंपनी ने इसी महीने लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन को सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। इस आर्टिकल में फोन की खूबियों को ही बताने जा रहे हैं-

अल्ट्रा स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन

अगर आपकी जरूरत एक स्लीक, स्लाइश फोन है तो Moto G84 5G पसंद आ सकता है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस अल्ट्रा-थिन है और लाइटवेट के साथ लाया गया है।

फोन को बिना किसी परेशानी के होल्ड कर सकते हैं। डिवाइस प्रीमियम मटीरियल के साथ तैयार किया गया है।

120Hz बिलियन कलर pOLED डिस्प्ले

Moto G84 5G को 120Hz billion color pOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। फोन को आउटडोर में इस्तेमाल करते हैं तो डिवाइस का ब्राइटनेस ऑटो अडजस्ट हो जाता है, जिससे आपको इनडोर और आउटोडर में फोन की स्क्रीन ठीक तरह से विजिबल होती है। फोन में कलर काफी पॉप-अप होकर दिखते हैं।

नेक्स्ट लेवल 5G परफोर्मेंस

Moto G84 5G आपको परफोर्मेंस के लिए भी पसंद आ सकता है। फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ नेक्स्ट लेवल 5G परफोर्मेंस देने का वादा करता है। फोन को Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन में 14 5G Bands का सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G84, कीमत 20000 रुपये से कम

एडवांस 50MP OIS कैमरा 

Moto G84 5G फोन फोटोग्राफी के भी बेहतरनी एक्सपीरियंस के साथ लाया गया है। कंपनी का दावा है कि Moto G84 5G फोन सेगमेंट के बेस्ट ऑप्टिकल इमेज स्टैब्लाइजेशन 50MP कैमरे के साथ लाया गया है।

इस फोन की मदद से अच्छे पिक्चर्स क्लिक करने में मदद मिलती है।

क्रिस्टल क्लियर ऑडियो

मोटोरोला के इस फोन के साथ आप क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। फोन को Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। फोन में ईयरबड्स के साथ भी बेहतर साउंड क्लैरिटी मिलती है।