Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5G Smartphone Under 12K: 5000mAh बैटरी से लैस दमदार स्मार्टफोन, दाम 12 हजार रुपये से भी कम

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 10:28 AM (IST)

    कम बजट में एक नया 5G Smartphone खरीदने जाते हैं तो बाजार में एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिल जाते हैं। आपका भी बजट कम है और एक नया फोन खरीदने का मन है तो मोट ...और पढ़ें

    5G Smartphone Under 12K: कम कीमत वाले दमदार 5G Smartphone
    5G Smartphone Under 12K: कम कीमत वाले दमदार 5G Smartphone

    HighLights

    1. Moto G45 5G फोन की पहली सेल 28 अगस्त को लाइव होगी।
    2. मोटोरोला का नया फोन वीगन लेदर फिनिश डिजाइन से लैस है।
    3. Realme C63 5G फोन को दो कलर ऑप्शन में लाया जाता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 12 हजार रुपये से कम में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको कम बजट में आने वाले बढ़िया स्मार्टफोन को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं। आर्टिकल में बताए गए फोन न्यूली लॉन्च हैं। आप इनके स्पेक्स चेक कर सकते हैं-

    Moto G45 5G Smartphone

    Moto G45 5G फोन की पहली सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लाइव हो रही है। फोन को कंपनी वीगन लेदर फिनिश और अलग-अलग कलर फुल ऑप्शन Viva Magenta Brilliant Blue Brilliant Green के साथ लाती है। मोटोरोला का यह फोन भारत में 21 अगस्त को लॉन्च हुआ है। फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी।

    ये भी पढ़ेंः Moto G45 5G Launched: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला फोन

    Realme C63 5G Smartphone

    रियलमी फोन Realme C63 5G को कंपनी प्रीमियम लुक के साथ पेश करती है। फोन को दो कलर ऑप्शन Starry Gold और Forest Green में खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत डिस्काउंट के साथ 9999 रुपये पड़ती है। रियलमी का यह फोन 12 अगस्त को ही लॉन्च हुआ है। इस फोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं। फोन तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Realme C63 5G Launched: 10 हजार रुपये से कम में आया रियलमी फोन, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी

    itel Color Pro 5G Smartphone

    स्मार्टफोन मेकर आइटल ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह 5G फोन किफायती प्राइस रेंज में कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें अपग्रेडेड रैम ऑप्शन दिया गया है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम है। itel Color Pro 5G दो कलर ऑप्शन लेवेंडर फैंटेसी और रिवर ब्लू में 17 जुलाई को लॉन्च किया गया है। फोन की खरीदारी अमेजन से की जा सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः itel ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा वाला फोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम