बारिश के बाद कमरे में आ रही है बदबू? तो AC को इस मोड पर चलाएं और मिनटों में राहत पाएं
बारिश के बाद कमरे में आने वाली बदबू और सीलन से छुटकारा पाने के लिए AC का 'Dry Mode' बहुत उपयोगी है। यह मोड कमरे की अतिरिक्त नमी को हटाकर हवा को ताजा ब ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने गर्मी से काफी राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही अब घरों में नमी और सीलन की समस्या भी देखने को मिल रही है। ऐसा देखा गया है कि बारिश होने के बाद कमरे में अजीब सी बदबू आने लगती है, जिससे पूरा मूड खराब हो जाता है।
खासतौर पर बंद रूम में तो ये समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अब अगर आपके रूम में भी बारिश के बाद सीलन या बदबू महसूस हो रही है, तो इसका समाधान आपके AC में ही छिपा हुआ है।
दरअसल, बहुत से लोग आज भी AC को सिर्फ ठंडक पाने के लिए यूज करते हैं, लेकिन इसमें मिलने वाला 'Dry Mode' बारिश के मौसम में बेहद काम का फीचर साबित होता है। जी हां, ये मोड रूम की एक्स्ट्रा नमी को कम करने में मदद करता है। इससे सीलन और बदबू दोनों कम हो जाती हैं। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर क्या है Dry मोड...
क्या होता है Dry Mode?
AC में मिलने वाला Dry Mode रूम की हवा में मौजूद नमी को कंट्रोल करने का काम करता है। इस मोड में AC बहुत ज्यादा ठंडी हवा नहीं फेंकता, बल्कि इसकी जगह हवा से मॉइश्चर कम करता जाता है। इसकी वजह से रूम ज्यादा फ्रेश महसूस होने लगता है और सीलन की वजह से आने वाली स्मेल धीरे-धीरे बिलकुल खत्म हो जाती है।
खबरें और भी
बारिश में कैसे मदद करता है ये मोड?
बारिश के दौरान और बाद में हवा में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है। यही नमी रूम की दीवारों, पर्दों और फर्नीचर में बस जाती है, जिससे कुछ टाइम बाद बदबू आने लगती है। ऐसे में ये Dry Mode हवा को ड्राई कर देता है और रूम को आरामदायक बना देता है। इतना ही नहीं ये रेगुलर कूलिंग मोड की तुलना में बिजली भी कम खर्च करता है।
AC का Dry Mode कैसे करें इस्तेमाल?
AC के रिमोट में आपको मोड स्विच करने का ऑप्शन मिलता है जहां से आप इस Dry Mode को ऑन कर सकते हैं। AC मोड वाला बटन दबाएं और पानी की बूंद जैसा दिखने वाले आइकन पर इसे सेट करके छोड़ दें, यही Dry Mode होता है।