घंटों का काम मिनटों में! Adobe के नए AI टूल्स के साथ अब स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई
AI का डेवलपमेंट तेजी से हो रहा है। हर सेक्टर के लोग इसकी मदद ले रहे हैं। अब AI स्टूडेंट्स के लिए भी काफी काम का टूल बन गया है। आइए जानते हैं कि कैसे स ...और पढ़ें

AI अब स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई का साथी बन गया है। Photo- Gemini AI.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI अब स्टूडेंट्स के लिए एक पर्सनल ट्यूटर बन गया है। Adobe Acrobat और Google Gemini ने हाल ही में ऐसे स्टडी फीचर्स पेश किए हैं, जो पढ़ाई के ट्रेडिशनल तरीकों को पूरी तरह से बदल रहे हैं। जहां Adobe छात्रों को कुछ ही सेकंड में नोट्स से पॉडकास्ट और फ्लैशकार्ड की सुविधा दे रहा है, वहीं Google भारत में NEET के छात्रों के लिए फ्री मॉक टेस्ट लेकर आया है। Google ने Physics Wallah और दूसरे बड़े स्टडी प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप की है। आइए जानते हैं कि आप इन फीचर्स को कैसे अपना सकते हैं।
Adobe Acrobat: पढ़ाई में ये चार फीचर्स काम आएंगे
'Student Spaces' के साथ स्मार्ट स्टडी
Adobe ने स्टूडेंट्स के लिए 'Student Spaces' लॉन्च किया है। ये टूल PDF फाइल्स और नोट्स को इंटरैक्टिव स्टडी मटीरियल में बदल देता है। इसमें छात्रों के लिए 8 टूल्स शामिल हैं। मान लीजिए आपके पास US-Iran संघर्ष पर 100 पेज की एक PDF फाइल है। आप इस टूल का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं:
- समरी जनरेटर: सबसे पहले, पूरी PDF को इस टूल पर अपलोड करें। AI 2 मिनट के अंदर मेन पॉइंट्स की पहचान कर लेता है, जैसे कि संघर्ष कब शुरू हुआ और अभी मौजूदा स्थिति क्या है।
- स्टडी गाइड्स: इस टूल की मदद से 'Nuclear Deal' और 'Economic Sanctions' जैसे मेन सब्जेक्ट्स के माइंड मैप तैयार किए जाते हैं, जिनके जरिए पूरे बैकग्राउंड को समझा जा सकता है।
- AI ट्यूटर: अगर आपको कोई टेक्निकल पॉइंट समझ नहीं आता है, तो AI ट्यूटर से पूछें, 'मुझे ऐसे समझाओ जैसे मैं 10 साल का बच्चा हूं।' फिर भाषा आसान हो जाएगी।
- AI पॉडकास्ट: आप अपने नोट्स को 'Podcast' मोड में डाल सकते हैं। अगर आप बाहर भी हैं, तो भी आप इस चर्चा को सुन सकते हैं... जिससे रिवीजन करना आसान हो जाएगा।
Google Gemini: NEET और UG स्टूडेंट्स के लिए फ्री मॉक टेस्ट
छात्रों की जरूरतों को समझते हुए, Google ने NEET UG के लिए Gemini AI में एक फ्री मॉक टेस्ट फीचर शुरू किया है। चूंकि NEET की परीक्षा 3 मई को है, इसलिए ये स्टूडेंट्स को उनकी तैयारी में मदद करेगा।
- फ्री मॉक टेस्ट: छात्र बिना किसी फीस के NEET के पूरे सिलेबस पर आधारित प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं।
- हाई-क्वालिटी कंटेंट: ये टेस्ट Physics Wallah और Career 360 जैसे पार्टनर्स के सहयोग से तैयार किए गए हैं।
- रियल टाइम फीडबैक: गलतियों को सुधारने के लिए AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देता है।
अवेलेबिलिटी: आप इसका इस्तेमाल अपने पर्सनल Google अकाउंट या Workspace अकाउंट के साथ कर सकते हैं। Google पहले भी JEE और SAT के लिए इसी तरह के टेस्ट लॉन्च कर चुका है।