अगर किसी ने ई-रिक्शा ऑफ कर दिया है तो कैसे ऑन करें? नोट कर लें काफी आसान है तरीका
सोशल मीडिया पर BAT-BMS एप वायरल है, जिससे ई-रिक्शा को ब्लूटूथ के जरिए बंद करने का दावा किया जा रहा है। ...और पढ़ें

अगर किसी ने ई-रिक्शा ऑफ कर दिया है तो कैसे ऑन करें? नोट कर लें काफी आसान है तरीका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर BAT-BMS नाम का एक मोबाइल एप तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि इस एप की मदद से कुछ ई-रिक्शा को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर उन्हें बंद किया जा सकता है। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद ई-रिक्शा चालकों की टेंशन बढ़ गई है और इस टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
क्या BAT-BMS कोई हैकिंग एप है?
नहीं, असल में BAT-BMS कोई हैकिंग एप नहीं है बल्कि इसे Smart Bluetooth Lithium Battery के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम यानी BMS की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है। ये एप बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, टेम्परेचर, करंट और अन्य डिटेल्स दिखाता है और उन्हें मैनेज करने की सुविधा भी देता है।
ऐसे में अगर किसी बैटरी में Bluetooth-Enabled BMS लगा हो और उस पर कोई सेफ्टी न होने पर करीब 10 से 15 मीटर के भीतर एप के जरिए ई-रिक्शा को कनेक्ट किया जा सकता है।
आज इसी ट्रिक का यूज करके कुछ लोग ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में अगर किसी शख्स ने अपने फोन से ई-रिक्शा कनेक्ट करके उसकी पावर सप्लाई ऑफ कर दी है तो आप इस समस्या से बचने के लिए और ई-रिक्शा चालकों की मदद करने के लिए अपने डिवाइस में इस BAT-BMS (iPhone के लिए LOSSIGY) एप को रख सकते हैं।

अगर किसी ने ई-रिक्शा ऑफ कर दिया है तो क्या करें?
अगर आपका ई-रिक्शा अचानक बंद हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं...
- सबसे पहले वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकें।
- इसके बाद बैटरी का मुख्य स्विच बंद करके दोबारा चालू करें।
- वाहन की चाबी OFF करके कुछ सेकंड बाद ON करें।
- इसके बाद अपने फोन में BAT-BMS एप इनस्टॉल करें।
- एप ओपन करते ही डिवाइस सर्च में दिख रही अपनी ई-रिक्शा कनेक्ट करें।
- इसके बाद कंट्रोल वाले ऑप्शन में जाएं।
- यहां से अब 'चार्ज स्विच' और 'डिस्चार्ज स्विच' दोनों ऑप्शन को ऑन करें।
- इतना करते ही ई-रिक्शा चालू हो जाएगा।
अगर BMS सेफ मोड में चला गया है, तो कई मामलों में सिस्टम रीसेट होने के बाद वाहन सामान्य रूप से चालू हो सकता है। समस्या बनी रहे तो बैटरी निर्माता, डीलर या अधिकृत सर्विस सेंटर से कॉन्टैक्ट करें।