Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BGMI में बनना चाहते हैं प्रो गेमर, तो ये बेस्ट Close Range Weapon आपके लिए साबित होंगे परफेक्ट

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 02:27 PM (IST)

    अगर आप BGMI में क्लोज रेंज वेपन तलाश रहे हैं तो हम इस लेख में हम कुछ ऐसे ही हथियारों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिनका इस्तेमाल दुश्मनों का खात्मा करने के ल ...और पढ़ें

    BGMI में ये हैं बेस्ट क्लोज रेंज वैपन
    BGMI में ये हैं बेस्ट क्लोज रेंज वैपन

    HighLights

    1. क्लोज रेंज वैपन दुश्मनों का मिनटों में ही खात्मा कर सकते हैं।
    2. UMP45 एक सबमशीन गन है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BGMI बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया लोकप्रिय गेम है। इसमें गेमर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए क्राफ्टन द्वारा समय-समय पर अपडेट दिए जाते हैं। अगर आप इस गेम में प्रो गेमर बनना चाहते हैं तो आपके लिए हम बेस्ट क्लोज रेंज वेपन लेकर आए हैं। यह सभी वेपन आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना देंगे।

    UMP45

    यह एक सबमशीन गन है जो दुश्मन के करीब आने पर तेजी से उसके पास पहुंचती है और उसका खात्मा करती है। ये बंदूक ज्यादा रिकॉइल नहीं देती इसलिए खिलाड़ी इस बंदूक से आसानी से निशाना लगा सकते हैं। इसकी रेंज मिडियम है। हालाँकि, यह कुछ ही शॉट्स में दुश्मन को ढेर करने की क्षमता रखती है।

    AKM

    यह फास्ट स्पीड वाली असॉल्ट राइफल है और तेजी से हमला करने की क्षमता रखती है। यह शक्तिशाली बंदूक है जो नजदीक से गोली मारने पर दुश्मनों को खत्म कर सकती है। इसमें एक कमी है कि ये बार-बार पीछे हटती है।

    Vector

    BGMI के अंदर आने वाली ये गन भी आपको प्रो गेमर बना सकती है। इसमें रैपिड फायर रेट, लो रिकॉइल और ग्रेटर डैमेज मिलता है। क्लोज रेंज में ये गेम जीतने में मदद कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- BGMI गेमर्स का एक्सपीरियंस होगा बेहतर, जानें Silent Agent Crate रिडीम करने का तरीका

    Groza

    इस बंदूक को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है कि इसे एयरड्रॉप के माध्यम से पाया जा सकता है। हालाँकि, बंदूक दुश्मन को भारी नुकसान पहुँचाती है या कुछ ही गोलियों में उन्हें ढेर कर सकती है। ग्रोजा को युद्ध के मैदान में घातक हथियार के तौर पर यूज किया जा सकत है।

    खबरें और भी

    PP19 - Bizon

    वैसे तो ये गन कम रेंज देने के लिए जानी जाती है। लेकिन मुश्किल परिस्थिति में बंदूक दुश्मन का खात्मा करने की क्षमता रखती है। यह कम रिकॉइल और उच्च स्पीड दर देता है। हालांकि नजदीकी सीमा के लिए आप M762, M416, UZI और अन्य का भी उपयोग कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस प्लान के साथ मिलता है 14 OTT और एक्स्ट्रा डेटा का फायदा, यहां जानें डिटेल्स