Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL का होली स्पेशल ऑफर: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा, 164 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:34 PM (IST)

    BSNL ने होली से पहले अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ₹997 प्लान पर खास ऑफर पेश किया है। अब इस प्लान में 14 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलेगी, जिससे कुल 164 दि ...और पढ़ें

    BSNL का होली स्पेशल ऑफर: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा, 164 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    BSNL का होली स्पेशल ऑफर: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा, 164 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    HighLights

    1. ₹997 प्लान पर 14 दिन की अतिरिक्त वैधता।

    2. कुल 164 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा।

    3. असीमित वॉयस कॉलिंग, सीमित समय का ऑफर।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने होली के त्योहार से पहले अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास फेस्टिव ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान किया है कि उसके पॉपुलर ₹997 वाले प्लान में अब 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने वाली है। हालांकि ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर के तौर पर उपलब्ध रहेगा और उन यूजर्स के लिए खास होने वाला है जो लंबी वैधता के साथ ज्यादा डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बेनिफिट्स जान लेते हैं...

    BSNL का 997 रुपये वाला

    दरअसल, BSNL के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। जबकि डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो सकती है, लेकिन इंटरनेट एक्सेस मिलता रहेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है जो इस प्लान को और भी खास बना रही है।

    मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

    वैसे तो इस प्लान में कंपनी 150 दिनों की वैलिडिटी देती है, लेकिन होली स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी अब इस प्लान में 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को कुल 164 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। लंबी वैलिडिटी के कारण ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं।

    लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर

    कंपनी का कहना है कि ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर है जो 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। इस अवधि के दौरान आप 997 रुपये के रिचार्ज पर 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ले सकते हैं। ऑफर खत्म होने के बाद प्लान अपनी 150 दिन की वैलिडिटी ऑफर के साथ उपलब्ध रहेगा।

    खबरें और भी

    टेलीकॉम कंपनी ने इस ऑफर को Rangon ka Celebration, Non-stop Connection टैगलाइन के साथ अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि त्योहारों के दौरान लोग ज्यादा कॉलिंग और डेटा का यूज करते हैं, ऐसे में एक्स्ट्रा वैलिडिटी और ज्यादा डेटा यूजर्स की काफी ज्यादा मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी