Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप 40 हजार रुपये से कम में कैसे खरीदें? यहां मिल रही है डील

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

    एप्पल ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता लैपटॉप, MacBook Neo, लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 69,900 रुपये है। हालांकि, क्रोमा की 'एवरीथिंग एप्पल सेल' में विभिन् ...और पढ़ें

    Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप 40 हजार रुपये से कम में कैसे खरीदें? यहां मिल रही है डील

    Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप 40 हजार रुपये से कम में कैसे खरीदें? यहां मिल रही है डील 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने टेक दिग्गज कंपनी Apple ने अपना सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च किया था। इस लैपटॉप को खास तौर से स्टूडेंट्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इसका MacBook Neo रखा। ये iPhone बनाने वाली कंपनी की अपने इकोसिस्टम में एंट्री को आसान बनाने की एक कोशिश लग रहा है।

    हालांकि पहली नजर में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन आप ऑफर्स के साथ इस लैपटॉप को 40 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...

    MacBook Neo को कैसे खरीदें सस्ते में?

    एप्पल के इस नए वाले MacBook Neo की कीमत वैसे तो 69,900 रुपये है, लेकिन असल में आपको इतनी कीमत चुकाने की कोई जरूरत नहीं है। Croma की Everything Apple सेल में इस लैपटॉप पर शानदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप उपलब्ध ऑफर्स का समझदारी से इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी।

    स्टूडेंट्स और टीचर्स इस लैपटॉप पर खास डिस्काउंट ले सकते हैं जिसके बाद कीमत घटाकर 62,910 रुपये तक चली जाती है। साथ ही क्रोमा इस लैपटॉप पर 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। जबकि आपके पुराने लैपटॉप के बेस पर आपको 12,500 रुपये तक की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है।

    इसके अलावा, लैपटॉप पर 4,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद लैपटॉप की कीमत लगभग 39,410 रुपये तक पहुंच जाती है। ओवरऑल देखें तो इस प्राइस पर ये लैपटॉप एक शानदार डील लग रहा है।

    खबरें और भी

    MacBook Neo के खास फीचर्स

    एप्पल के इस सस्ते लैपटॉप में आपको 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिल रहा है। लैपटॉप में शार्प विज़ुअल्स, वाइब्रेंट कलर और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। लैपटॉप के अंदर A18 Pro चिपसेट मिल रहा है।

    Apple का दावा है कि डेली यूज के लिए इसकी परफॉर्मेंस काफी शानदार है, चाहे आप एक साथ कई ब्राउजर टैब चला रहे हों, कंटेंट स्ट्रीम कर रहे हों या किसी डॉक्यूमेंट्स पर काम कर रहे हों। इसमें एक 16-कोर Neural Engine भी लगा है।

    खास बात यह है कि यह लैपटॉप पूरी तरह से फैनलेस है। लैपटॉप में 1080p का FaceTime कैमरा, दो माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे वीडियो कॉल और मीडिया का मजा शानदार हो जाता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 16 घंटे तक चल सकती है।

    यह भी पढ़ें- OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी