Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:16 AM (GMT+05:30)

    OnePlus आज भारत में अपना नया 5G फोन Nord 6 लॉन्च कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिप, 9000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल-कैमरा और OLED डिस्प्ले मि ...और पढ़ें

    OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी OnePlus Nord 6 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने आने वाले Nord 6 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आज के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स रिवील हो चुके हैं।

    OnePlus के इस दमदार डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का चिप देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में एक बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, डुअल-कैमरा सेटअप और एक शानदार OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 6 को भारत में OnePlus Turbo 6 के रीब्रांडेड वर्शन के तौर पर पेश किया जाएगा।

    OnePlus Nord 6 के लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कैसे और कहां देखें?

    OnePlus Nord 6 आज शाम 07:00 बजे IST लॉन्च होगा। जबकि डिवाइस की पहली सेल 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। नए वाले Nord 6 को आप OnePlus की वेबसाइट Amazon India और देश भर के अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। अगर आप इस डिवाइस का लॉन्च इवेंट लाइव देखना चाहते हैं, तो आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर देख सकते हैं।

    OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord 6 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में 165 FPS तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और बेहतर Wi-Fi स्टेबिलिटी भी मिलेगी। डिवाइस में मल्टीप्लेयर गेमिंग और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग करना काफी आसान होगा। इसके साथ ही फोन में 9000mAh की एक बड़ी बैटरी मिलेगी। ये अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है।

    खबरें और भी

    OnePlus Nord 6 के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा है जिसमें डुअल-एक्सिस OIS और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में लो लाइट में बेहतर क्लैरिटी के लिए एक एक्स्ट्रा फोकसिंग सेंसर भी है। डिवाइस में आप 60fps पर 4K तक रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसमें Motion Photo Clipper फीचर भी है।

    OnePlus Nord 6 की संभावित कीमत

    रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 6 की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले साल भारत में कंपनी ने OnePlus Nord 5 लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी।

    यह भी पढ़ें- Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स