Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:04 AM (IST)

    Realme 16 5G की पहली सेल आज से भारत में Flipkart और realme.com पर शुरू हो रही है। इस नए स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6400 ...और पढ़ें

    Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Realme 16 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसकी आज से भारत में पहली सेल शुरू होने जा रही है। याद दिला दें कि कंपनी ने इससे पहले Realme 16 Pro और 16 Pro+ को भी लॉन्च किया था। इसके बाद अब हाल ही में कंपनी ने ऑल न्यू Realme 16 5G को पिछले हफ्ते सीरीज के तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।

    Realme 16 5G में एक बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही ये फोन एक नए और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है। फोन में पावरफुल MediaTek चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ 50MP का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स जान लें...

    Realme 16 5G की कीमत और ऑफर्स

    Realme 16 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart और realme.com के साथ-साथ देश भर के अन्य पार्टनर रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी। डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत ₹31,999 से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB/128GB वाला मॉडल मिलता है।

    वहीं, डिवाइस के 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹33,999 और ₹36,999 है। हालांकि आप फोन पर खास बैंक ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं और ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट या फिर ₹6,000 का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    Realme के इस नए डिवाइस में 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। साथ ही फोन में 3,000Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है, जिसे जेस्चर और टैप को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी, 60W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है।

    Realme 16 5G के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिल रहा है। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक छोटा सा रिफ्लेक्टिव पैच भी मिल रहा है, जिसे कंपनी 'सेल्फी मिरर' कह रही है।

    इसकी मदद से आप प्राइमरी कैमरे का यूज करते हुए भी अपनी सेल्फी ले सकते हैं। जबकि सामने की तरफ भी फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में IP69 प्रोटेक्शन, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- 5,000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 7,999 रुपये से शुरू