30, 50 या 100Mbps: कितनी स्पीड वाला इंटरनेट प्लान आपके लिए सही? ज्यादातर लोग नहीं जानते
आजकल इंटरनेट का उपयोग सिर्फ मोबाइल चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम और स्ट्रीमिंग के लिए भी तेज इंटरनेट की आवश्यकता होती है। ...और पढ़ें

30, 50 या 100Mbps: कितनी स्पीड वाला इंटरनेट प्लान आपके लिए सही? ज्यादातर लोग नहीं जानते

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में घर के इंटरनेट कनेक्शन का यूज सिर्फ मोबाइल चलाने या सोशल मीडिया देखने तक सीमित नहीं रहा बल्कि आज ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम, गेमिंग और स्मार्ट टीवी जैसे कई कामों के लिए भी फास्ट इंटरनेट जरूरत बन गया है।
यही कारण है कि इंटरनेट प्लान लेते वक्त सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि 30Mbps, 50Mbps या 100Mbps में से कौन-सी स्पीड आपके लिए बेस्ट रहेगी। सही प्लान का चुनाव कभी भी सिर्फ ज्यादा Mbps देखकर नहीं करना चाहिए। चलिए आज हम आपका यही कन्फ्यूजन दूर करते हैं...
30Mbps प्लान किसके लिए अच्छा?
अगर आपके घर में इंटरनेट का यूज 1 से 3 लोग करते हैं और काम नॉर्मल ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन मीटिंग और HD वीडियो स्ट्रीमिंग तक लिमिटेड है, तो 30Mbps वाला कनेक्शन आपके लिए बेस्ट है। एक या दो डिवाइस पर वीडियो देखने, वेबसाइट चलाने और नॉर्मल डाउनलोड के लिए ये स्पीड ठीक है। कम बजट में इंटरनेट कनेक्शन लेने वालों के लिए भी ये एक बेहतर ऑप्शन है।
50Mbps वाला प्लान कब लें?
अगर आपके घर में एक साथ कई डिवाइस इंटरनेट से जुड़े रहते हैं, तो ऐसी कंडीशन में 50Mbps वाला प्लान ज्यादा बेहतर हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर घर में एक शख्स वीडियो कॉल कर रहा है, दूसरा OTT प्लेटफॉर्म पर वीडियो देख रहा है और बाकी लोग मोबाइल पर इंटरनेट यूज कर रहे हैं, तो 50Mbps कनेक्शन ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है। छोटी फैमिली और होम ऑफिस यूजर्स के लिए यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन माना जाता है।
खबरें और भी
100Mbps वाला प्लान किसके लिए बेस्ट?
वहीं, 100Mbps वाला प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल साबित हो सकता है जिनके घर में इंटरनेट का यूज ज्यादा होता है। अगर फैमिली में कई लोग एक साथ 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग या बड़ी फाइल डाउनलोड करने जैसे काम करते हैं, तो 100Mbps वाला प्लान लेना बेहतर होगा। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी अगर लगातार कनेक्ट रहते हैं तो ज्यादा स्पीड ज्यादा फायदा देगी।