Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali WhatsApp Stickers: अपने दोस्त और फैमिली को ऐसे भेजें वॉट्सऐप पर दिवाली स्टिकर्स, इन स्टेप्स को करें फॉलो

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 06:00 PM (IST)

    Diwali WhatsApp Stickers आप इस रौशनी वाले त्यौहार पर रंग-बिरंगे स्टिकर्स को आसानी से भेज सकते हैं। आज की इस आर्टिकल में हम आपको वॉट्सऐप के जरिए दिवाली ...और पढ़ें

    आइए जानते हैं WhatsApp पर दिवाली स्टिकर्स को कैसे डाउनलोड करना है और इसे कैसे भेजना है।
    आइए जानते हैं WhatsApp पर दिवाली स्टिकर्स को कैसे डाउनलोड करना है और इसे कैसे भेजना है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली पर्व को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्त और परिवार को शुभकामना संदेश भेजते हैं। WhatsApp पर आप दिवाली स्टिकर के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। वॉट्सऐप स्टिकर आने से अब विश करने का काफी तरीका बदल गया है।

    आप इस रौशनी वाले त्यौहार पर रंग-बिरंगे स्टिकर्स को आसानी से भेज सकते हैं। आज की इस आर्टिकल में हम आपको वॉट्सऐप के जरिए दिवाली स्टिकर्स भेजने का तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते हैं WhatsApp पर दिवाली स्टिकर्स को कैसे डाउनलोड करना है और इसे कैसे भेजना है।

    एंड्रॉइड पर दिवाली WhatsApp स्टिकर कैसे भेजें?

    WhatsApp के पास खुद का दिवाली स्टिकर नहीं है और आपको इसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए डाउनलोड करना होगा। आइए अब आपको आसान सा स्टेप्स बता देते हैं।

    • Google Play Store पर जाएं।
    • 'Diwali WhatsApp Stickers, WAStickerApps जैसे ऐप खोजें।
    • अपनी पसंद का ऐप चुनें और जो आपको पसंद हो उसे डाउनलोड करें
    • एक बार डाउनलोड होने के बाद, ऐप खोलें और डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करके अपने पसंदीदा दिवाली स्टिकर पैक डाउनलोड करें।
    • अब अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें।
    • किसी चैट विंडो पर जाएं।
    • इमोजी विकल्प और फिर स्टिकर विकल्प पर टैप करें।
    • यहां आपको सभी स्टिकर दिखाई देने लगेंगे।
    • स्टिकर्स डाउनलोड करें और उन लोगों को भेजना शुरू करें जिन्हें आप शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

    iPhone पर दिवाली WhatsApp स्टिकर कैसे भेजें?

    अफसोस की बात है कि आईओएस के लिए WhatsApp का न तो अपना दिवाली स्टिकर पैक है और न ही यह कुछ डाउनलोड करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप का सपोर्ट करता है। आप कस्टमाइज्ड दिवाली वॉट्सऐप स्टिकर भी बना सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Redmi 13C: 8GB रैम 50MP कैमरा के साथ रेडमी का नया सस्ता फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

    इसके लिए व्हाट्सएप आपको आसानी से ऐप बनाने की सुविधा देता है और इस तरह आपको अपना खुद का दिवाली स्टिकर पैक बनाने में मदद करेगा। आप Google Play Store पर भाई दूज वॉट्सऐप स्टिकर ऐप की तलाश करके भाई दूज के लिए इसी तरह के स्टिकर्स भेज सकते हैं। 

    खबरें और भी