Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone वाले इस फीचर के दीवाने हुए Android यूजर्स, 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हुआ ये ऐप

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:30 PM (IST)

    Dynamic Island Feature For Android Users अगर आपको भी iPhone 15 series में पेश हुआ डायनेमिक आइलैंड फीचर भा रहा है तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सक ...और पढ़ें

    iPhone वाले इस फीचर के दीवाने हुए Android यूजर्स, धड़ाधड़ हो रहा ये ऐप डाउनलोड
    iPhone वाले इस फीचर के दीवाने हुए Android यूजर्स, धड़ाधड़ हो रहा ये ऐप डाउनलोड

    HighLights

    1. Dynamic Island फीचर नई आईफोन सीरीज में पेश हुआ है।
    2. आईफोन वाला ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी iPhone 15 series में पेश हुआ डायनेमिक आइलैंड फीचर भा रहा है तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है।

    इस फीचर का इस्तेमाल आईफोन यूजर्स तो कर ही रहे हैं लेकिन अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तब भी फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एंड्रॉइड यूजर्स ऐसे कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    जी हां, अगर आप भी एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं आईफोन वाले इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आप अपने एंड्रॉइड फोन में ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

    एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Dynamic Island – iOS Notch, Dynamic Island iOS 16 और Dynamic Island – dynamicSpot जैसे ऐप्स की सुविधा मौजूद है।

    इन ऐप्स को अपनी सुविधा के मुताबिक इन्स्टॉल किया जा सकता है। ऐप में बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आईफोन वाले फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Israel Hamas War: Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने हमास के आंतकी कृत्यों पर कही ये बात, Adam Mosseri का भी छलका दर्द

    एंड्रॉइड यूजर्स हो रहे हैं आईफोन वाले फीचर के दीवाने

    दरअसल, आईफोन वाले इस फीचर को बहुत से एंड्रॉइड यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं यूजर्स की सुविधा के लिए ऐप डेवलपर्स के पास इस फीचर को एंड्रॉइड के लिए रिक्रिएट करने की सुविधा मौजूद है। यही वजह है कि आईफोन वाले इस फीचर का इस्तेमाल सैमसंग यूजर्स भी कर पा रहे हैं।

    गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मौजूद डायनेमिक आइलैंड फीचर वाले ऐप्स को खूब डाउनलोड किया जा रहा है। प्ले स्टोर पर Dynamic Island – iOS Notch को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

    नोटः एंड्रॉइड फोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर ही विजिट करें। इसके अलावा, नए ऐप को लेकर रीव्यू और रेटिंग के आधार पर ही तय करें कि ऐप डाउनलोड किया जाना चाहिए या नहीं।

    खबरें और भी

    किसी भी ऐप को किसी तरह की परमिशन देने से पहले सारी चीजें ठीक से जांच लें। यूजर अपनी जिम्मेदारी पर ही ऐप इंस्टॉल करें।