iOS और Android फोन के हिडन फीचर्स से मिलेगा स्पैम मैसेज से छुटकारा, चेक करें क्या है तरीका?
फोन में आने वाले अनावश्यक पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड जैसे स्पैम मैसेज और टेक्स्ट स्कैम से बचने के लिए आइओएस और एंड्रॉयड फोन में छिपे फीचर्स का इस्तेमाल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी, मेडिकल असिस्टेंस जैसे तमाम मैसेज फोन में भरे रहते हैं। कई बार तो परेशान होकर नोटिफिकेशन को बंद करना पड़ता है। इन मैसेज के बीच टेक्स्ट स्कैम का भी खतरा रहता है। अगर मैसेज पर गौर नहीं किए तो धोखाधड़ी होने की आशंका रहती है।
अक्सर इससे जुड़ी खबरें भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि, सबसे खास बात है कि फोन में छिपे हुए फीचर्स से अनावश्यक मैसेज को आप आसानी से फिल्टर कर सकते हैं। कई बार तो मैसेज वैध हैं या नहीं, यह पता कर पाना मुश्किल होता है। इसके लिए एक सुरक्षा उपाय के तौर पर इस फीचर का प्रयोग कर सकते हैं, यह आइओएस और एंड्रॉयड फोन में होता है।
आइओएस के लिए
- फोन की सेटिंग में जाकर 'एप्स' पर क्लिक करें।
- इसके बाद मैसेजेज पर टैप कर स्क्रॉल डाउन करें।
- यहां मैसेज फिल्टरिंग सेक्शन को एनेबल कर दें।
- इससे अनजान नंबर से आने वाले मैसेज फिल्टर होकर अलग फिल्टर में चले जाते हैं।
एंड्रॉयड फोन के लिए
एंड्रॉयड डिवाइसेज में गूगल अनजान नंबर से आने वाले मैसेज को स्वत: 'स्पैम' या 'अननोन' लेबल वाले फोल्डर में डाल देता है। हालांकि, आप स्पैम प्रोटेक्शन को इनेबल कर सकते हैं।
- इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं।
- यहां एप्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मैसेजेज एप पर जाकर नोटिफिकेशंस पर क्लिक करें।
- यहां स्पैम प्रोटेक्शन को एनेबल कर दें।
आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिलने वाले इन फीचर से आप खुद को स्पैम से सिक्योर रख सकते हैं। इसके साथ अपना डेटा भी सेफ रख सकते हैं।
