AC ठंडा नहीं कर रहा? Slow Cooling से परेशान हैं तो तुरंत करें ये 5 काम
गर्मी में अगर आपका AC ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है, तो मैकेनिक बुलाने से पहले कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। ...और पढ़ें

AC ठंडा नहीं कर रहा? Slow Cooling से परेशान हैं तो तुरंत करें ये 5 काम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अगर आपका AC स्लो कूलिंग कर रहा है या ठंडा नहीं कर रहा है, तो पहले मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले कुछ आसान काम करके भी आप इस समस्या को फिक्स कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 काम बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने AC की कूलिंग को बेहतर कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...
एयर फिल्टर क्लीन करें
सबसे पहले तो AC का फिल्टर निकालें और इसे अच्छे से धोकर क्लीन करें। गंदा फिल्टर गर्म हवा को अच्छे से नहीं खिंच पाता, जिससे AC को कूलिंग करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अगर आप AC का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो हफ्ते में एक बार इसका फ़िल्टर जरूर साफ करें।
सही तापमान सेट करें
सबसे पहले तो ये चेक करें कि AC किस मोड पर चल रहा है। कहीं आपने इसे गलती से फैन मोड पर तो सेट नहीं कर दिया। चेक करें कि AC 'Cool Mode' पर हो और तापमान 24 से 26°C के बीच सेट हो। AC अगर गलत मोड पर सेट है तब भी आपको कूलिंग नहीं मिलेगी।
आउटडोर यूनिट क्लीन करें
सिर्फ इंडोर यूनिट ही नहीं बल्कि AC की बाहर लगी यूनिट को भी टाइम-टाइम पर साफ करना जरूरी है। इस पर जमी धूल, पत्तियां या गंदगी को अच्छे से साफ करें।
रूम सील करें
साथ ही ये भी सुनिश्चित करें कि रूम के दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद हों, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। अगर रूम से लगातार ठंडी हवा बाहर जाएगी तो कमरा ठंडा नहीं होगा।
ब्लोअर और वेंट्स की जांच
इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करें कि रूम में एयर फ्लो सही हो और पर्दे या फर्नीचर से AC के वेंट्स ब्लॉक न हों। हो सकते तो AC के साथ फैन का भी इस्तेमाल करें।