Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धुन और शब्दों से म्यूजिक बनाना होगा आसान, Google का MusicLM करेगा कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 14 May 2023 09:11 AM (IST)

    Google AI Model MusicLM मन में गुनगुनाई धुनों की अब म्यूजिक की फॉर्म मिल सकती है। इस काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी मदद कर सकता है। गूगल के Music ...और पढ़ें

    Google AI Model MusicLM, How To Use, Pic Courtesy- Pexels
    Google AI Model MusicLM, How To Use, Pic Courtesy- Pexels

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेक्नोलॉजी इंसानों के बहुत से काम को आसान बना रही है। कविता लिखने से लेकर जॉब लेने के लिए एक बढ़िया रिज्यूम तैयार करने तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर दूसरे काम में एक बड़ी मदद के रूप में काम कर रही है।

    जरा सोचिए, आप मन में कोई धुन गुनगुना रहे हैं और यह म्यूजिक की फॉर्म ले ले, जी हां ऐसा होना अब इतना भी मुश्किल नहीं रहा। अगर आप धुन गुनगुनाने के शौकीन हैं तो अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपने मन की किसी भी धुन या शब्दों का इस्तेमाल कर किसी गाने को तैयार कर सकते हैं।

    गूगल का MusicLM करेगा कमाल

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आप खुद के सॉन्ग्स कम्पोज कर सकते हैं। मालूम हो कि चैटजीपीटी के बाद टेक कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक एआई सिस्टम को पेश किया था। यह एआई म्यूजिक सिस्टम इस साल ही MusicLM के नाम से लाया गया।

    चैटजीपीटी की तरह ही गूगल के इस एआई सिस्टम में यूजर को टेक्स्ट बेस्ड प्रोम्प्ट की सुविधा मिलती है। हालांकि, चैटजीपीटी से एक कदम आगे गूगल के MusicLM में टेक्स्ट कैप्शन के डिस्क्रिप्शन से मैच करते हुए धुनों को भी जेनरेट किया जा सकता है। यानी यूजर के दिमाग में अगर किसी तरह की कोई धुन है तो MusicLM की मदद से इसे म्यूजिक में बदला जा सकता है।

    खबरें और भी

    MusicLM के लिए ऐसे कर सकते हैं साइन-अप

    • MusicLM के लिए यूजर को वेटलिस्ट में जुड़ना होगा। यह एआई मॉडल वेब पर AI Test Kitchen app के रूप में उपलब्ध है।
    • MusicLM के लिए साइन अप करना चाहते हैं तो सबसे पहले MusicLM page के ऑफिशियल वेब पेज पर आना होगा।
    • यहां पेज पर Get Started बटन पर क्लिक करना होगा।
    • AI Test Kitchen is only available for limited testers पॉप-अप होने पर Register your interest पर क्लिक करना होगा।

    • एक short survey को फिल करना होगा।
    • सर्वे के बाद गूगल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा।
    • इसके बाद MusicLM के लिए गूगल की ओर से ईमेल का इंतजार करना होगा।
    • एक्सेस मिलने पर टेक्स्ट के जरिए म्यूजिक क्रिएट किया जा सकता है।
    • बता दें, गूगल का म्यूजिक क्रिएटर एआई सिस्टम हाई डिमांड है। इसलिए गूगल की ओर से एआई सिस्टम का एक्सेस मिलने में कुछ समय भी लग सकता है।