Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mother's Day 2023: मदर्स डे पर Google की अनोखी सौगात, Doodle के जरिए एनिमेटेड पिक्चर्स से जताया हर मां का आभार

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 14 May 2023 08:01 AM (IST)

    Mothers Day 2023 Google Doodle गूगल हर साल एक अलग संदेश के साथ डूडल के जरिए मदर्स डे मनाता है। इस बार गूगल ने अपने डूडल में मदर्स डे के मौके पर एनिमल ...और पढ़ें

    Mother's Day 2023 Google Doodle Animal Family Pictures, Pic Courtesy- Google
    Mother's Day 2023 Google Doodle Animal Family Pictures, Pic Courtesy- Google

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज मां और बच्चे के अनमोल रिश्ते का खास दिन है। दुनिया भर में आज का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में गूगल ने भी डूडल के जरिए एक अनोखे अंदाज में मदर्स डे 2023 का संदेश दिया है।

    हर साल डूडल के जरिए गूगल मनाता मदर्स डे

    टेक कंपनी गूगल के पॉपुलर सर्च इंजन का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है। गूगल डूडल के जरिए हर स्पेशल डे को एक अलग खास और अलग अंदाज में मनाता है।

    गूगल हर साल मदर्स के मौके पर एक खास डूडल बनाता है। हर बार की तरह रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे का गूगल डूडल इस बार भी बेहद खास और अलग बनाया गया है। गूगल ने अपने डूडल में मां और बच्चे के अनमोल रिश्ते को एनिमल फैमिली के जरिए दिखाया है।

    मदर्स डे पर इस बार क्या है खास

    इस बार गूगल ने केवल एक पिक्चर नहीं, बल्कि 10 एनिमेटेड पिक्चर्स का सेट तैयार किया है। मदर्स डे 2023 के लिए डूडल में इस बार जंगल के जानवरों से लेकर पानी में रहने वाले जानवरों को जगह मिली है।

    खबरें और भी

    गूगल डूडल की पहली पिक्चर में एक एनिमेटेड मुर्गी को उसके अंडों के साथ दिखाया गया है। इसी तरह दूसरी पिक्चर में मुर्गी की पूरी फैमिली नजर आती है। गूगल ने अपनी अगली पिक्चर्स में पानी में रहने वाले ऑक्टोपस को उसके बच्चों के साथ दिखाया है। गूगल के डूडल में एक शेरनी भी गोद में अपना बच्चा लिए नजर आती है।

    क्या संदेश दे रहा गूगल का डूडल

    गूगल ने अपने डूडल के जरिए मां और बच्चे के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने की कोशिश की है। दुनिया में बच्चे को लाने से लेकर उसे पालने-पोसने और बच्चे को बड़ा बनाने में मां का किरदार अहम होता है।

    मां और बच्चे का यह खास रिश्ता केवल इंसानों में ही नहीं दिखता है, बल्कि जिंदगी जीने वाले हर प्राणी के लिए उसका बच्चा दुनिया में सबसे प्यारा होता है और जान से ज्यादा कीमती होता है।