Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Bard AI New Features: गूगल के AI मॉडल को मिले नए दमदार फीचर्स, पहले से ज्यादा एडवांस हुआ बार्ड चैटबॉट

    By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 05:38 PM (IST)

    Google Bard AI New Features गूगल ने अपने Bard AI चैटबॉट में हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। गूगल के इस चैटबॉट को अब हिंदीहि ...और पढ़ें

    Google Bard AI New Features Images As Input and Customized Responses check details.
    Google Bard AI New Features Images As Input and Customized Responses check details.

    HighLights

    1. Google के AI Chatbot Bard को मिले नए अपडेट
    2. Bard AI अब हिंदी समेत 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध
    3. गूगल ने NotebookLM से भी उठाया पर्दा

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। सर्च इंजन गूगल के AI चैटबॉट, Google Bard में कंपनी ने नए फीचर्स जोड़े हैं। इन अपडेट के साथ यह पहले ज्यादा एडवांस हो गया है। कंपनी ने इन अपडेट को अब तक का बड़ा बदलाव करार दिया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इन्हें लेकर विस्तार से जानकारी दी है। यहां हम आपको इन नए फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    नई भाषाओं का सपोर्ट

    Google ने का AI चैटबॉट बार्ड अब 80 से अधिक भाषाएं सपोर्ट करता है। सबसे दिलचस्प है कि इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती और उर्दू जैसी भारतीय भाषाएं जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही गूगल का यह AI मॉडल अब ब्राजील और यूरोप में भी उपलब्ध रहेगा। इसे अब भारत समेत 60 और देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कस्टमाइज रिस्पॉन्स

    यूजर्स अब बार्ड के रिस्पॉन्स को सुन भी सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स 80 से ज्यादा भाषाओं के शब्दों का उच्चारण भी सीख सकते हैं। इसके लिए उन्हें साउंड आइकन पर क्लिक करना होगा। नए जोड़े गए फीचर के बाद यूजर्स बार्ड से मिलने वाले जवाब को पांच तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं। इनमें सरल, लंबा, छोटा, पेशेवर या आकस्मिक शामिल हैं। फिलहाल यह सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है, जो जल्द ही दूसरी भाषाओं में मिल सकता है।

    बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

    यूजर्स अब कन्वर्सेशन को पिन भी कर सकते हैं। पिन किए कन्वर्सेशन बार्ड में दाएं ओर दिखाई देंगे। इसके साथ ही डेवलपर्स, अब बार्ड में Google Colab के अलावा Python कोड एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

    टेक्स्ट के साथ-साथ यूजर्स इमेज अपलोड कर प्रॉम्प्ट में मनपसंद आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गूगल लेंस की मदद से इमेज से जुड़ी जानकारी और इमेज के लिए कैप्शन भी पूछ सकते हैं। यह फीचर भी फिलहाल सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है। उम्मीद है जल्द यह दूसरी भाषाओं में भी मिल सकता है।

    खबरें और भी

    NotebookLM

    यह गूगल का नया AI आधारित नोट ऐप है। इसे कंपनी ने NotebookLM नाम दिया है। कंपनी ने अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में पहली बार इसे पेश किया था। यह नोटबुक ऐप किसी भी लंबे डॉक्यूमेंट की तुरंत समरी बनाने में सक्षम है। इसके साथ ही इसे आइडिया भी जनरेट किया जा सकता है। फिलहाल यह सिर्फ अमेरिका में लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।