Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोन बिना छुए डिलीट हो जाएंगे Apps, Google Play Store के इस तगड़े फीचर से लाखों यूजर अनजान

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:00 PM (IST)

    अगर हम कहें कि आप अपना फोन बिना छुए ही इसमें मौजूद मोबाइल ऐप को डिलीट कर सकते हैं तो एक पल के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां ऐसा किया जाना मुमकिन ह ...और पढ़ें

    फोन बिना छुए ही डिलीट हो जाएंगे Apps
    फोन बिना छुए ही डिलीट हो जाएंगे Apps

    HighLights

    1. Google Play Store से अलग-अलग डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं।
    2. ऐप डिलीट करने के लिए एक ही गूगल अकाउंट का इस्तेमाल होना जरूरी है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर हम कहें कि आप अपना फोन बिना छुए ही इसमें मौजूद मोबाइल ऐप को डिलीट कर सकते हैं तो एक पल के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे।

    जी हां, ऐसा किया जाना मुमकिन है। फोन से ऐप डिलीट करने के लिए फोन छूने की भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल, ऐसा गूगल प्ले स्टोर के साथ किया जा सकता है।

    गूगल प्ले स्टोर पर मिलता है कमाल का फीचर

    गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स को एक ही गूगल अकाउंट से जुड़े अलग-अलग डिवाइस के साथ ऐप मैनेज करने की सुविधा मिलती है।

    यानी प्लेस्टोर से आप एक ही गूगल अकाउंट से लिंक्ड दूसरे डिवाइस में मौजूद ऐप को बिना डिवाइस छुए डिलीट (play store remotely uninstall apps) कर सकते हैं।

    बटन दबाते ही डिलीट हो जाएगा ऐप

    इधर आप जैसे ही किसी एक डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग्स को ओपन करेंगे। एक ही गूगल अकाउंट से जुड़े सारे डिवाइस नजर आने लगेंगे। यह डिवाइस आपके पास हो या दूर हो इसका ऐप रिमोटली डिलीट हो जाएगा।

    प्लेस्टोर से ऐसे डिलीट करें ऐप

    • सबसे पहले गूगल अकाउंट इस्तेमाल होने वाले डिवाइस पर प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल फोटो आइकन पर क्लिक करना होगा।
    • अब मैनेज ऐप्स और डिवाइस (Manage apps and device) पर क्लिक करना होगा।
    • अब Manage टैब पर क्लिक करना होगा।
    • अब This Device पर क्लिक कर Choose Device के साथ सभी डिवाइस की लिस्ट चेक कर सकेंगे।
    • डिवाइस सेलेक्ट करने के बाद ऐप्स की लिस्ट नजर आएगी।
    • जैसे ही किसी ऐप के आगे बने बॉक्स को चेक करते हैं टॉप राइट कॉर्नर पर डिलीट आइकन नजर आता है।
    • इस डिलीट आइकन पर टैप करने के साथ ही सेलेक्ट किए डिवाइस में मौजूद ऐप डिलीट हो जाएगा।

    सेलेक्ट किए डिवाइस को इस्तेमाल करेंगे तो पाएंगे कि जिस ऐप को आपने रिमोटली डिलीट किया था, वह डिलीट हो चुका है।

    ये भी पढ़ेंः बिना नाम सर्च किए डाउनलोड हो जाएगा Smartphone में ऐप, Google Play Store पर मिलता है ये तगड़ा फीचर