Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vishwa Hindi Diwas: अपने Android और iOS डिवाइस में हिन्दी में करना चाहते हैं टाइप, बस फॉलो करें ये स्टेप

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 12:00 PM (IST)

    आज यानी 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भारत के साथ साथ दुनिय भर में बोली जाने वाली भाषाओं में आती है। अगर आप हिन्दी दिवस मनाना चा ...और पढ़ें

    Vishwa Hindi Diwas: करना चाहते हैं फोन में हिन्दी टाइपिंग तो ये तरीका आएगा काम
    Vishwa Hindi Diwas: करना चाहते हैं फोन में हिन्दी टाइपिंग तो ये तरीका आएगा काम

    HighLights

    1. 10 जनवरी को विश्व स्तर पर हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है।
    2. इसे 1949 में हिन्दी को राजभाषा धोषित किया गया था।
    3. एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही अपने कस्टमर्स के लिए भाषा बदलने का विकल्प देते हैं।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 10 जनवरी को विश्व स्तर पर हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। हिन्दी विश्व स्तर पर बोली जा रही 5 भाषाओं में से एक है। भले ही आज हम अपने रोजमर्रा के जीवन में मिली जुली भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन फिर भी हिन्दी का एक महत्व है।

    हिन्दी एक ऐसी भाषा है, जो पूरी दुनिया को एक तार में जोड़ती है। इसे 1949 में हिन्दी को राजभाषा धोषित किया गया था। जैसा की हम जानते हैं कि हिन्दी देवनागरी लिपि पर आधारित है। ऐसे में अगर आप विश्व हिन्दी दिवस पर इसे सम्मान देना चाहते हैं तो आप कम से कम एक दिन के लिए अपने फोन की भाषा को हिन्दी में बदल सकते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

    Android और iOS में है सुविधा

    बता दें कि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही अपने कस्टमर्स के लिए ये विकल्प लाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये प्रकिया काफी सरल है।

    हम यहां आपको आसान स्टेप्स में अपने फोन की भाषा को बदलने का विकल्प देंगे , जिससे आप अपने डिफॉल्ट सिस्टम लैंग्वेज को हिंदी में बदल सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - देने होंगे बस 1899 रुपये! 15 दिनों की बैटरी और 100+ स्पोर्ट्स मोड वाली Noise की ये धांसू वॉन्च हो जाएगी आपकी, यहां जानें जरूरी डिटेल

    एंड्रॉइड पर कैसे बदलें भाषा?

    • सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग्स' ऐप खोलें।
    • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Genral settings में जाएं।
    • यहां आपको लैंग्वेज और इनपुट मेनू पर टैप करना है।
    • इसके बाद Languages ऑप्शन पर टैप करें।
    • यहां आपको कई भाषाओं की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आप हिंदी का चयन कर सकते हैं।

    Note- बता दें कि कुछ डिवाइस में आपको Add Language ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अपनी पसंदीदा भाषा को जोड़ सकते हैं।

    iOS पर पर कैसे बदलें भाषा?

    • सबसे पहले अपने डिवाइस पर ‘सेटिंग्स' ऐप खोलें।
    • अब General ऑप्शन पर टैप करें।
    • इसके बाद Language & Region ऑप्शन पर जाएं।
    • अब ‘Add Language’ ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट में हिन्दी भाषा को चुनें।

    यह भी पढ़ें - Reliance Jio के इन प्लान के साथ मिलता है Unlimited 5G का फायदा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी