Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp पर किसी नंबर को कैसे करें ब्लॉक? आसान तरीके से चुटकी बजाते ही हो जाएगा काम

    Updated: Sat, 02 May 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

    वॉट्सएप पर स्पैम और अनचाहे मैसेज/कॉल से बचने के लिए नंबर ब्लॉक करना एक महत्वपूर्ण प्राइवेसी फीचर है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें यूजर्स को कई प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक प्राइवेसी फीचर किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का है। अक्सर वॉट्सऐप यूजर्स स्पैम, अनजान कॉल और परेशान करने वाले वॉट्सएप कॉल या मैसेज से बचने के लिए नंबर ब्लॉक फीचर को यूज करते हैं। यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईओएस पर वॉट्सएप पर किसी नंबर को ब्लॉक और अनब्लॉक करने के तरीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    एंड्रॉयड और iOS में व्हाट्सएप पर नंबर ब्लॉक कैसे करें?

    वॉट्सएप में किसी नंबर को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले चैट ओपन कर लें। इसके बाद आपको प्रोफाइल फोटो पर टैप कर कॉन्टैक्ट ओपन करना है। स्क्रॉल डाउन करने पर आपको ब्लॉक करने का ऑप्शन मिल जाएगा। अगर वॉट्सएप कॉल वाले नंबर को ब्लॉक करने के लिए आपको वॉट्सएप का कॉल लॉग ओपन करना है। इसके बाद आपको जिस नंबर को ब्लॉक करना है उसके आगे 'आई' बटन पर क्लिक करना है। यहां आपको स्क्रॉल डाउन करने पर ब्लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा।

    WhatsApp Blocking: How To Block A Contact And Know If Someone Has Blocked  You On WhatsApp | Herzindagi

    iPhone में ब्लॉक नंबर कैसे चेक करें?

    iPhone यूजर्स को वॉट्सएप पर ब्लॉक नंबर चेक करने के लिए प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा। यहां प्राइवेसी ऑप्शन में कॉन्टैक्ट सेक्शन में उन्हें ब्लॉक कॉन्टैक्ट का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां सभी ब्लॉक नंबर देख सकते हैं। यहां से आप ब्लॉक किए हुए नंबर अनब्लॉक कर सकते हैं।

    Android में ब्लॉक नंबर कैसे चेक करें?

    Android फोन में ब्लॉक नंबर चेक करने के लिए भी प्रोफाइन ओपन करनी होगी। इसके बाद Privacy में जाएं और Contacts सेक्शन में ब्लॉक किए नंबर देखे जा सकते हैं। यहीं से आप ब्लॉक नंबर को अनब्लॉक करने का ऑप्शन मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इन Android फोन में जल्द ही बंद हो जाएगा WhatsApp, तुरंत कर लें ये जरूरी काम

    यह भी पढ़ें- WhatsApp: अब वीडियो कॉल पर दिखेगा 'पहाड़' या 'ऑफिस', एक प्रॉम्प्ट से होगा काम; जानें तरीका