WhatsApp: अब वीडियो कॉल पर दिखेगा 'पहाड़' या 'ऑफिस', एक प्रॉम्प्ट से होगा काम; जानें तरीका
WhatsApp पिछले साल के सितंबर से ही AI-जेनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड बनाने का फीचर ऑफर करता है। आइए जानते हैं इस फीचर को Android और iOS में इस्तेमाल क ...और पढ़ें

WhatsApp वीडियो कॉल्स के लिए AI जनरेटेड बैकग्राउंड ऐसे सेट करें।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में अपने इंस्टेंट मैसेजिंग एप के लिए AI-जेनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड बनाने और उन्हें इस्तेमाल करने की सुविधा पेश की थी। इस फीचर को यूजर्स के वीडियो कॉल और कैमरा 'एक्सपीरियंस' को 'बेहतर' बनाने के लिए लाया गया था। ये बिल्कुल वैसा ही काम करता है जैसे आप Zoom या Microsoft Teams की वीडियो कॉल पर कोई खास बैकग्राउंड सेट करते हैं।
ये यूजर्स को उनका बैकग्राउंड छिपाने में मदद करता है, खासकर तब जब वे कहीं बाहर से काम कर रहे हों, या वे दूसरे व्यक्ति को ये नहीं दिखाना चाहते कि वे कहां बैठे हैं। साथ ही, ये आस-पास के डिस्ट्रैक्शन्स को भी कम करता है। WhatsApp ने इस फंक्शनलिटी को क्रिएटिव कम्युनिकेशन्स टूल्स के एक हिस्से के रूप में जोड़ा है, जिसमें फिल्टर्स और थीम्स भी शामिल हैं।
ये फीचर iOS और Android दोनों के लिए WhatsApp पर उपलब्ध है। आप चाहे जो भी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हों, AI-जेनरेटेड बैकग्राउंड बनाने में आपकी मदद करने के लिए हम आपको इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताने रहे हैं।
Android पर WhatsApp कॉल के लिए AI-जेनरेटेड बैकग्राउंड कैसे बनाएं?
- WhatsApp ओपन करें और एक वीडियो कॉल शुरू करें।
- अल्टरनेटिवली, आई हुई वीडियो कॉल को जॉइन करें और कैमरा बटन पर टैप करें।
- अब Call Effects बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, Backgrounds बटन पर टैप करें।
- अब आप अलग-अलग बैकग्राउंड्स को स्वाइप करके देख सकते हैं। यहां आप कोई भी प्रीसेट बैकग्राउंड इमेज चुन सकते हैं।
- अपना खुद का AI बैकग्राउंड बनाने के लिए, Create with AI बटन पर टैप करें।
- फिर, टेक्स्ट बॉक्स में उस बैकग्राउंड इमेज का डिस्क्रिप्शन लिखें जिसे आप जेनरेट करना चाहते हैं।
- आप सजेशन्स में दी गई इमेजेज से भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
- इमेज जेनरेट होने के बाद, उसे अप्लाई करने के लिए Check Mark पर क्लिक करें।
- या फिर, एक अलग इमेज बनाने के लिए Regenerate बटन पर टैप करें।
आपके पास बैकग्राउंड हटाने या दूसरा इमेज सेट करने का ऑप्शन भी है, जिसके लिए आपको Remove Background बटन पर टैप करना होगा। सभी इफेक्ट्स और बैकग्राउंड हटाने के लिए आप Remove All Effects पर टैप कर सकते हैं।
iOS पर WhatsApp कॉल के लिए AI-जेनरेटेड बैकग्राउंड कैसे बनाएं?
- अपने iPhone पर WhatsApp ओपन करें।
- किसी इनकमिंग कॉल को जॉइन करें या नई कॉल शुरू करें।
- फिर, कैमरा बटन पर टैप करके अपना कैमरा ऑन करें।
- अब, Call Effects बटन पर टैप करें > फिर Backgrounds पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको प्रीसेट बैकग्राउंड्स को स्वाइप करना होगा।
- या फिर, नया बैकग्राउंड बनाने के लिए Create with AI बटन पर टैप करें।
- अब, आप उस इमेज का डिस्क्रिप्शन दे सकते हैं जिसे आप अपने बैकग्राउंड के रूप में सेट करना चाहते हैं।
बैकग्राउंड इमेज अप्लाई करने, उसे हटाने या सभी कॉल इफेक्ट्स को रिमूव करने के लिए वही स्टेप्स फॉलो करें जो ऊपर Android के लिए बताए गए हैं।