यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए Google Map में वेदर डिटेल चेक करने का तरीका, एयर क्वालिटी इंडेक्स की भी मिलेगी जानकारी
अगर आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो एक अच्छी खबर है। हाल ही में एंड्रॉइड और IOS यूजर्स के लिए मैप में एक कमाल का फीचर पेश किया गया है। इसमें आप कि ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल मैप का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। इसकी वजह से मुश्किल रास्ते खोजने में आसानी होती है। अब गूगल मैप में एक नया फीचर जोड़ा गया है। जिसमें यूजर्स को किसी भी स्थान के वेदर अपडेट्स मिलेंगे। मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए यूजर्स को बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। आइए Google Map में वेदर डिटेल चेक करने का तरीका जान लेते हैं।
एंड्रॉइड और IOS के लिए उपलब्ध
गूगल मैप में वैदर डिटेल के इस फीचर को एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से रियल टाइम इंडेक्स और मौसम के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वेदर डिटेल चेक करने के लिए कुछ तरीके फॉलो करने होंगे।

ऐसे चेक करें Google Map में वेदर डिटेल
-
सबसे पहले गूगल मैप ओपन करें।
-
सर्च बॉक्स में उस स्थान का नाम डालें जहां का मौसम जानना चाहते हैं।
- इसके बाद सर्च बॉक्स के नीचे वाले आईकन पर क्लिक करें। यहां मैप डिटेल वाले ऑप्शन में आपको Wildfires और Air Quality का ऑप्शन मिलेगा।
- एयर क्वालिटी पर टैप करेंगे तो एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
गूगल मैप के ये फीचर भी आएंगे काम
- गूगल मैप में कई अन्य फीचर दिए जाते हैं जो मुश्किल में आपके बहुत काम आएंगे।
- मैप में स्ट्रीट व्यू का ऑप्शन मिलता है।
- इसमें आप किसी के साथ भी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
- गूगल मैप ट्रैफिक अपडेट्स के बारे में भी जानकारी देता है।
- इसमें खास फीचर दिया जाता है जिससे आप मिनटों में ही पार्क की हुई गाड़ी का पता कर सकते हैं।
- खास बात है कि मैप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- BGMI में बनना चाहते हैं प्रो गेमर, तो ये बेस्ट Close Range Weapon आपके लिए साबित होंगे परफेक्ट