Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना पासवर्ड एंटर किए WiFi करें इस्तेमाल, आपके फोन में छुपी है ये खास सेटिंग

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    फोन में कई बार नेट पैक खत्म हो जाता है। ऐसे समय पर दोस्त का डेटा पैक काम आ सकता है। दोस्त से नेट के साथ वाईफाई होट्सपॉट ऑन करवा सकते हैं। हालांकि इधर ...और पढ़ें

    फोन में डेटा पैक हो गया खत्म तो तुरंत करें ये काम, बिना पासवर्ड वाईफाई ऐसे करें इस्तेमाल
    फोन में डेटा पैक हो गया खत्म तो तुरंत करें ये काम, बिना पासवर्ड वाईफाई ऐसे करें इस्तेमाल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन हर दूसरे शख्स की एक बड़ी जरूरत है। वहीं, फोन में इंटरनेट की सुविधा ही न हो तो महंगा से महंगा फोन भी डिब्बा लगने लगता है।

    फोन में डेटा खत्म हो जाए तो वाईफाई ऑन कर दूसरे यूजर से होट्सपॉट के जरिए नेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

    वाईफाई के लिए पासवर्ड एंटर करना झंझट भरा काम

    आपने भी कई बार फोन में इसी तरह नेट इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, बहुत से यूजर वाईफाई ऑन करने के बाद वाईफाई के लिए पासवर्ड एंटर करने के प्रॉसेस पर आते हैं।

    अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह एक झंझट भरा काम जरूर लगता है। आज आपको इस आर्टिकल में फोन की एक मजेदार सेटिंग के बारे में बता रहे हैं।

    आप वाईफाई का इस्तेमाल बिना पासवर्ड एंटर किए कर सकते हैं। जी हां, आपके फोन में एक खास सेटिंग के साथ इस तरीके से नेट इस्तेमाल किया जा सकता है।

    बिना पासवर्ड एंटर किए वाईफाई इस्तेमाल

    दरअसल, फोन में वाईफाई का इस्तेमाल करने के लिए पासवर्ड एंटर करने की जगह पासवर्ड स्कैन करने के प्रॉसेस पर जा सकते हैं। फोन में पासवर्ड एंटर करने की जगह वाईफाई शेयरिंग के लिए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः फोन बिना छुए डिलीट हो जाएंगे Apps, Google Play Store के इस तगड़े फीचर से लाखों यूजर अनजान

    बिना पासवर्ड एंटर किए ऐसे करें वाईफाई इस्तेमाल

    • सबसे पहले फोन में वाईफाई सेटिंग को इनेबल करना होगा।
    • अब जिस नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना होगा।
    • वाईफाई कनेक्शन सेलेक्ट करने के तुरंत बाद पासवर्ड एंटर करने के लिए पेज ओपन होगा।
    • अब पासवर्ड एंटर करने की जगह टॉप कॉर्नर पर स्कायर शेप आइकन पर टैप करना होगा.
    • जैसे ही स्कायर शेप आइकन पर टैप करते हैं फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा।
    • अब जिस दोस्त का डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे क्यआर कोड शो करने को कहें।
    • दोस्त के फोन की स्क्रीन पर नजर आ रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर लें।
    • जैसे ही फोन के कैमरे से कोड स्कैन कर लेते हैं, वाईफाई कनेक्ट हो जाता है।

    नोटः वाईफाई शेयरिंग के लिए होट्सपॉट सेटिंग में ही शेयर क्यूआर कोड का ऑप्शन होता है। इस पर टैप करने के साथ ही फोन की स्क्रीन पर क्यूआर कोड ओपन हो जाता है। जिसे दूसरा यूजर स्कैन कर सकता है।