Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर बनाना चाहते हैं Channels तो ये तरीका आएगा काम, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:33 PM (IST)

    WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया चैनल फीचर पेश किया है। बता दें कि ये फीचर इंस्टाग्राम के ब्रॉडकास्ट की तरह काम करता है। बता दें कि ये फीचर आपको ...और पढ़ें

    WhatsApp पर बनाना चाहते हैं Channels तो ये तरीका आएगा काम
    WhatsApp पर बनाना चाहते हैं Channels तो ये तरीका आएगा काम

    HighLights

    1. वॉट्सऐप के दुनिया भर में लाखों यूजर्स है, जो अलग-अलग कारणों से इसका इस्तेमाल करते हैं।
    2. वॉट्सऐप ने हाल ही में भारत में अपने चैनल फीचर को लॉन्च करने की बात कही है।
    3. यूजर रिएक्शन करने और सभी रिएक्शन की गिनती करने के लिए इमोजी के साथ रिएक्शन दे सकते हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप के दुनिया भर में लाखों यूजर्स है, जो अलग-अलग कारणों से इसका इस्तेमाल करते हैं। जहां कुछ अपनी फैमिली और दोस्तों से जुड़े रहने में इसकी मदद करती है। वहीं दूसरी तरफ हम अपने बेसिक कामों जैसे ट्रेन टिकट को बुक करना है और अन्य चीजों के लिए करते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    वॉट्सऐप ने हाल ही में भारत में अपने चैनल फीचर को लॉन्च करने की बात कही है। मेटा का मैसेंजिंग ऐप यानी वॉट्सऐप दुनिया भर के लगभग 150 से अधिक देशों में अपनी नई चैनल सुविधा को पेश किया है। ये सुविधा ऑग्रेनाइजेशन, स्पोर्ट्स टीम्स, ऑर्टिस्ट की तरफ से अपने फॉलोवर्स को सभी निजी अपडेट से अवगत कराएगी।

    वॉट्सऐप चैनल में क्या है खास

    डायरेक्टरी की तरह करता है काम

    यह फीचर यूजर्स को उन चैनल्स को ढूंढने में मदद करती है, जो पहले ही उनकी जरूरत और देश के हिसाब से फिल्टर किए गए हैं। इसके अलावा आप ऐसे चैनल भी देख सकते हैं जो फेमस और काफी एक्टिव और साथ ही साथ नए भी है।

    यह भी पढे़ें- नए iPhones की कीमतों को कम करने के बजाय पुराने मॉडल्स पर भारी छूट देता है Apple, जानें ऐसा क्यों कर रही कंपनी

    रिएक्शन देने में करेंगे मदद

    यूजर रिएक्शन करने और सभी रिएक्शन की गिनती करने के लिए इमोजी के साथ रिएक्शन दे सकते हैं। हालांकि, आपने जो भी इमोजी रिएक्शन दिया है, वह अन्य फॉलोअर्स को दिखाई नहीं देगी।

    चैट को फॉरवर्ड करना

    हर बार जब आप किसी अपडेट को चैट या ग्रुप में फॉरवर्ड करते हैं, तो आपको इसमें एक लिंक सोर्सिंग चैनल पेश किया जाएगा, ताकि लोग चैनल डिटेल्स के बारे में जान सकें और आपका फॉलो कर सकें।

    विश्वास न्यूज का WhatsApp चैनल लॉन्च, ज्वॉइन करने के लिए क्लिक करें

    https://whatsapp.com/channel/0029Va6MCwd7YSd1hno7c63p 

    जानें कैसे बना सकेंगे चैनल्स

    • अपको वॉट्सऐप वेब पर चैनल एक्सेस करने के लिए, बस चैनल आइकन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आप क्रिएट चैनल्स को चुनें और फिर कंटीन्यू पर क्लिक करके और ऑनस्क्रीन गाइड को फॉलो करें।
    • अब चैनल सेटअप पूरा करने के लिए उसे एक नाम दें।
    • बता दें कि आपके पास डिटेल्स और आइकन के साथ अपने चैनल को तुरंत कस्टमाइज करने का ऑप्शन होता है
    • चैनल विवरण में अपने कुछ डिटेल को भरें।
    • अपने चैनल को अलग दिखाने के लिए आप अपने फोन या वेब से एक इमेज को चैनल आइकन पर जोड़ सकते हैं।
    • ऐसा करने के बाद आप ‘ क्रिएट चैनल’ पर क्लिक करें और आपका काम हो जाएगा।

    यह भी पढे़ें- iPhone 15 Series Discount: Apple के लेटेस्ट आईफोन पर मिलेगा हजारों का डिस्काउंट, जानें कितनी होगी कीमत

    खबरें और भी