Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Pay रखता है आपके हर ऑनलाइन लेन-देन का हिसाब, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कर सकते हैं डिलीट

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 07:00 PM (IST)

    ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी भी आपके काम आ सकती है। यूपीआई ऐप गूगल पे की ही बात करें तो ऐप आपके हर ऑनलाइन लेन-द ...और पढ़ें

    Google Pay पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करना है बेहद आसान
    Google Pay पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करना है बेहद आसान

    HighLights

    1. गूगल पे हर लेन-देन की हिस्ट्री रखता है।
    2. इस हिस्ट्री को मैनेज किया जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल पे का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं, गूगल पे पर नजर आने वाली ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को भी डिलीट किया जा सकता है। गूगल की ओर से यूजर्स को इस हिस्ट्री को डिलीट करने की सुविधा दी जाती है। गूगल पे पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए आपको एक प्रॉसेस फॉलो करना होता है। इस आर्टिकल में आपको आपके फोन से गूगल पे की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करने का ही पूरा प्रॉसेस समझा रहे हैं-

    Google Pay ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट प्रॉसेस

    • सबसे पहले फोन पर गूगल पे ऐप को ओपन करना होगा।
    • अब ऐप ओपन करने के बाद प्रोफाइल पर टैप करना होगा।
    • अब स्क्रॉल डाउन कर Settings पर टैप करना होगा।
    • अब Privacy & Security पर टैप करना होगा।
    • अब Data & Personalization पर टैप करना होगा।
    • यहां Google Account लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • यहां क्रोम पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
    • अब पेज पर स्क्रॉल डाउन कर हर ट्रांजैक्शन की डिटेल अलग से नजर आएगी।
    • अब जिस भी ट्रांजैक्शन को डिलीट करना चाहते हैं उसके आगे बने क्रॉस पर टैप करना होगा।

    एक साथ कर सकते हैं एक्टिविटी डिलीट

    अगर आप गूगल पे पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को एक साथ क्लीन करना चाहते हैं तो Payments Transactions & Activity के नीचे डिलीट पर टैप कर सकते हैं। यहां आपको Last Hour, Last Day, All Time और कस्टम रेंज का ऑप्शन मिलेगा। कस्टम रेंज के साथ आप अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक किसी स्पेसिफिक समय को लेकर हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं।

    ध्यान दें, गूगल पे ऐप पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री तभी डिलीट करें जब किसी खास जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे डिलीट करना चाह रहे हों। गूगल पे पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री आपके लिए एक सुविधा बनती है। इस हिस्ट्री के जरिए आप महीने भर के ट्रांजैक्शन को लेकर सटीक जानकारी पा सकते हैं। किस महीने कितने रुपये अकाउंट से गए और कितने रुपये आए को लेकर हिस्ट्री आपके काम आ सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Google Pay पर कैसे करें किसी को Block, बेहद आसान है प्रॉसेस

    खबरें और भी