Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp के नए फीचर्स सबसे पहले कर सकेंगे इस्तेमाल, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

    Updated: Tue, 21 May 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप एक ऐसा चैटिंग ऐप है जिसे किसी भी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा अपडेट मिलते हैं। यही वजह है कि वॉट्सऐप ...और पढ़ें

    WhatsApp के नए फीचर्स सबसे पहले कर सकेंगे इस्तेमाल, करना होगा ये छोटा-सा काम
    WhatsApp के नए फीचर्स सबसे पहले कर सकेंगे इस्तेमाल, करना होगा ये छोटा-सा काम

    HighLights

    1. WhatsApp सबसे ज्यादा अपडेट होने वाला ऐप है।
    2. WhatsApp पर ऑटो- अपडेट की सेटिंग मिलती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर कर रहा है।

    क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप एक ऐसा चैटिंग ऐप है, जिसे किसी भी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा अपडेट मिलते हैं। यही वजह है कि वॉट्सऐप पर आए दिन कुछ न कुछ नए बदलाव देखने को मिलते हैं।

    क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी नए फीचर के आने पर आपके दोस्त को तो अपडेट मिल जाता है, लेकिन आपके फोन पर फीचर नजर नहीं आता। अगर हां, तो अब ऐसा नहीं होगा।

    क्यों देरी से मिलते हैं वॉट्सऐप के नए फीचर्स

    दरअसल, वॉट्सऐप लेटेस्ट अपडेट के साथ ही नए फीचर्स पेश करता है। ऐसे में यूजर्स के लिए हर बार जरूरी है कि वह प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करे।

    यानी बिना ऐप अपडेट किए नए फीचर्स नहीं पाए जा सकते हैं। लेकिन बार-बार वॉट्सऐप अपडेट करना किसी के लिए भी एक झंझट भरा काम हो सकता है। यही वजह है कि कंपनी ऐप पर ही एक खास सुविधा पेश करती है।

    बिना कुछ किए अपडेट हो जाएगा ऐप

    अगर आप चाहते हैं कि बार-बार ऐप अपडेट करने का झंझट ही खत्म हो जाए तो वॉट्सऐप पर ऐप अपडेट सेटिंग को ऑटो इनेबल रख सकते हैं। वॉट्सऐप पर यह सेटिंग ऑन होगी तो वाई-फाई कनेक्शन के साथ ऐप खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएगा।

    खबरें और भी

    यहां बताना जरूरी है कि ऐप मोबाइट डेटा पर ऑटो अपडेट नहीं किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर किसका आया है मैसेज बिना फोन चेक किए लग जाएगा पता, ये सीक्रेट ट्रिक आएगी आपके काम

    Auto-Update WhatsApp सेटिंग ऐसे करें ऑन

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
    • अब Settings पर टैप करना होगा।
    • अब स्क्रॉल डाउन कर App Updates पर क्लिक करना होगा।
    • अब Automatically update app over WIFI के आगे बना टॉगल ऑन करना होगा।
    • इसके साथ ही वॉट्सऐप अपडेट मौजूद होने पर इसका नोटिफिकेशन पाने के लिए WhatsApp Update Available के आगे बना टॉगल ऑन करना होगा।