Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smartphone में नेटवर्क की नहीं आएगी परेशानी, बस इन टिप्स का करना होगा इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:00 PM (IST)

    हर स्मार्टफोन यूजर को उसके स्मार्टफोन में नेटवर्क से जुड़ी परेशानी आती है। हालांकि कई बार नेटवर्क से जुड़ी इस परेशानी का हल यूजर के हाथ में ही होता है ...और पढ़ें

    Smartphone में नेटवर्क को नहीं आएगी परेशानी
    Smartphone में नेटवर्क को नहीं आएगी परेशानी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर दूसरे स्मार्टफोन यूजर को उसके स्मार्टफोन में नेटवर्क से जुड़ी परेशानी आती है। हालांकि, कई बार नेटवर्क से जुड़ी इस परेशानी का हल यूजर के हाथ में ही होता है।

    जी हां, कुछ टिप्स को फॉलो किया जाए तो इस परेशानी से सेकेंडों में निजात पाना मुमकिन है। इस आर्टिकल कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ऐरोप्लेन मोड करें ऑन

    फोन में नेटवर्क की परेशानी को दूर करने के लिए पहला तरीका ऐरोप्लेन मोड ऑन करना होता है। जैसे ही आप अपने फोन में नो सिग्नल पाते हैं तो तुरंत ऐरोप्लेन मोड पर टैप कर सकते हैं।

    कुछ सेकेंड रुक कर इस मोड को डिसेबल कर देते हैं तो नेटवर्क की परेशानी दूर हो जाती है।

    नेटवर्क सेटिंग को करें चेक

    नेटवर्क सेटिंग को लेकर सेटिंग का तरीका काम आ सकता है। कई बार नेटवर्क से जुड़ी सेटिंग को रिसेट करने की जरूरत होती है। अगर आप साथ के साथ ही Settings में जाकर Reset Network Settings पर टैप कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः देखते ही देखते फोन का Text और Icon हो जाएंगे बड़े, साउंड हो जाएगी तेज; Smartphone की ये सेटिंग आएगी आपके काम

    सिम कार्ड को बदलें

    अगर फोन में नेटवर्क की परेशानी आ रही है तो एक बार सिम को फोन से निकाल कर दोबारा इनसर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, डुअल सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दूसरी सिम को बदल कर भी चेक कर सकते हैं।

    फोन को कर सकते हैं रिस्टार्ट

    फोन में नेटवर्क की परेशानी को दूर करने के सभी तरीकों को इस्तेमाल कर चुके हैं तो आखिर में फोन रिस्टार्ट के ऑप्शन पर जा सकते हैं। कई बार फोन को रिस्टार्ट करने भर से भी नेटवर्क की परेशानी दूर हो जाती है।

    खबरें और भी