Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus AI Music Studio: एआई के साथ बनाएं खुद का गाना, वनप्लस म्यूजिक स्टूडियो का ऐसे करें इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 07:00 PM (IST)

    क्या आप भी खुद का म्यूजिक क्रिएट करना चाहते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। वनप्लस के साथ ऐसा करना मुमकिन है। जी हां वनप्लस इंडिया ...और पढ़ें

    OnePlus AI Music Studio: एआई के साथ ऐसे क्रिएट होगा आपका खुद का म्यूजिक
    OnePlus AI Music Studio: एआई के साथ ऐसे क्रिएट होगा आपका खुद का म्यूजिक

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी खुद का म्यूजिक क्रिएट करना चाहते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। वनप्लस के साथ ऐसा करना मुमकिन है।

    जी हां, वनप्लस इंडिया के साथ भारतीय यूजर्स एआई की मदद की खुद का म्यूजिक क्रिएट कर सकते हैं। वनप्लस के एआई म्यूजिक स्टूडियो (OnePlus AI Music Studio) को इस्तेमाल कर खुद का म्यूजिक क्रिएट किया जा सकता है।

    एआई के साथ क्रिएट करें म्यूजिक

    दरअसल, वनप्लस ने अपने एक्स हैंडल पर अपने म्यूजिक स्टूडियो (OnePlus AI Music Studio) को लेकर कई वीडियो टीज किए हैं।

    इन वीडियो में कंपनी ने एआई के साथ म्यूजिक क्रिएट करने को लेकर स्टूडियो का लिंक भी शेयर किया है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर अवतार के जरिए ऐसे कर सकते हैं Status का रिप्लाई, बेहद आसान है तरीका

    वनप्लस एआई म्यूजिक स्टूडियो का ऐसे करें इस्तेमाल

    1. वनप्लस के एआई म्यूजिक स्टूडियो का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले वनप्लस की वेबसाइट (https://aimusicstudio.oneplus.in/) पर आना होगा।
    2. वेबसाइट पर आने के साथ ही आपको खुद को रजिस्टर करना होगा।
    3. ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ साइन-इन करना होगा।
    4. साइन-इन करने के बाद आपको यहां म्यूजिक सेलेक्ट करना का ऑप्शन मिलेगा।
    5. मूड के साथ आप Happy, Energetic, Romantic, Sad कैटेगरी को सेलेक्ट कर सकते हैं।
    6. इसके अलावा, म्यूजिक क्रिएट करने से पहले म्यूजिक थीम (Travel, Nature, Study And Work) को सेलेक्ट कर सकते हैं।
    7. अब अपने गाने के लिए What Should Your Song Be About बॉक्स में लिरिक्स एंटर करना होगा।
    8. गाना तैयार करने के बाद जनरेट और पब्लिश आपका आखिरी स्टेप होगा।