Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये संकेत बजा रहे खतरे की घंटी, Android फोन में हो गया मालवेयर का कब्जा, ऐसे करें डिलीट

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 09:00 PM (IST)

    how to remove malware from android phone स्मार्टफोन में अगर आपको अचानक सेअलग एक्टिविटी होती हुई नजर आती हैं तो ये मालवेयर की एंट्री का संकेत हो सकता ह ...और पढ़ें

    how to remove malware from android phone
    how to remove malware from android phone

    HighLights

    1. एंड्रॉइड फोन में बार-बार ऐप्स का क्रैश होना भी मालवेयर होने की स्थिति हो सकती है।
    2. फोन की स्पीड अचानक से स्लो हो जाना मालवेयर होने का इशारा हो सकता है।
    3. फोन पर बार-बार पॉप-अप्स और ऐड्स का आना मालवेयर होने की स्थिति हो सकती है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के दौरान अगर आपको फोन पर कुछ अलग एक्टिविटी होती हुई नजर आती हैं तो ये मालवेयर की एंट्री का संकेत हो सकता है। किसी गलत लिंक पर क्लिक करने के बाद फोन में किसी ऐप या फाइल को इन्स्टॉल कर बैठे हैं तो फोन में मालवेयर होना तय माना जा सकता है।

    कैसे पता चलेगा फोन में मालवेयर है

    • एंड्रॉइड फोन में मालवेयर की एंट्री होने पर डिवाइस की परफॉरमेंस पर इसका असर देखा जा सकता है। फोन की स्पीड कम लग रही है तो यह मालवेयर होने का इशारा हो सकता है।
    • अगर अचानक से डेटा की खपत बढ़ गई है और आप इंटरनेट का सामान्य इस्तेमाल ही कर रहे हैं तो ये भी मालवेयर होना का इशारा हो सकता है।
    • एंड्रॉइड फोन में बार-बार ऐप्स का क्रैश होना भी मालवेयर होने की स्थिति हो सकती है।
    • फोन पर बार-बार पॉप-अप्स और ऐड्स का आना भी मालवेयर होने की स्थिति हो सकती है।
    • फोन का नॉर्मल इस्तेमाल कर रहे हैं और फोन की बैटरी ओवरहीट हो रही है तो फोन में मालवेयर की एंट्री समझी जा सकती है।

    Android फोन से कैसे डिलीट करें मालवेयर

    ऐप अनइन्स्टॉल

    फोन में हाल फिलहाल में कोई नया ऐप डाउनलोड किया है, जिसकी वजह से फोन में परेशानी आ रही है तो सबसे पहले उस ऐप को अनइन्स्टॉल करें।

    एंटी मालवेयर ऐप

    एंड्रॉइड फोन को मालवेयर से बचाने के लिए फोन में एंटी मालवेयर ऐप को इन्स्टॉल कर सकते हैं। किसी तरह की फाइल और ऐप को डाउनलोड करते हैं तो एंटी मालवेयर ऐप खतरे का आभास होने पर घंटी बजा सकता है। भारत सरकार की ओर से भी फ्री एंटी मालवेयर ऐप की सुविधा मिलती है।

    डाउनलोडेड फाइल्स

    हर यूजर फोन में अपनी जरूरत के मुताबिक अगल-अलग फाइल्स डाउनलोड करता है। फोन में मालवेयर होने का शक है तो इन सभी डाउनलोडेड फाइल्स को तुरंत डिलीट करें।

    पॉप अप

    फोन में मालवेयर होने का शक है तो फोन के ब्राउजर सेटिंग में जाकर पॉप-अप को डिसेबल कर सकते हैं। एंड्रॉइड फोन में पॉप-अप डिसेबल करने का ऑप्शन मिलता है।

    सेफ मोड

    एंड्रॉइड फोन में सेफ मोड की सुविधा मिलती है। इस मोड को ऑन कर भी फोन के डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं।

    खबरें और भी