Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amazon Prime का Free में ले सकते हैं मजा, Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज और खर्च रोजाना 13 रुपये से भी कम

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:00 PM (IST)

    इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनेफिट रिचार्ज प्लान के साथ ऑफर किया जाता है। वे यूजर जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं वे एक ऐसा रिचार्ज प्लान अपन ...और पढ़ें

    Amazon Prime का Free में ले सकते हैं मजा, जियो प्लान के साथ
    Amazon Prime का Free में ले सकते हैं मजा, जियो प्लान के साथ

    HighLights

    1. रिचार्ज प्लान के साथ ही ओटीटी का फायदा उठाया जा सकता है।
    2. जियो यूजर्स को Amazon Prime के लिए प्लान पेश किया जाता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कैसा हो अगर आपको अमेजन की अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) सर्विस के लिए एक भी रुपया न देना पड़े। जी हां, ऐसा एक रिचार्ज प्लान के साथ मुमकिन हो सकता है। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनेफिट रिचार्ज प्लान के साथ ऑफर किया जाता है। वे यूजर जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं वे एक ऐसा रिचार्ज प्लान अपने लिए चुन सकते हैं, जिसके साथ उनकी एंटरटेनमेंट जरूरतें भी पूरी हो जाए। यानी एक पंत और दो काज वाला काम हो सकता है। रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। जियो अपने यूजर्स के लिए एक ही रिचार्ज प्लान की सुविधा पेश करती है, जिसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) सर्विस भी मिलेगी।

    जियो का 1029 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

    जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों को 1029 रुपये में एक बढ़िया मोबाइल रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1029 रुपये पड़ती है। प्लान के साथ यूजर की कॉलिंग और डेटा की जरूरत पूरी होती है। इसी के साथ यूजर को अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। अच्छी बात ये है कि इतने सारे बेनेफिट्स के साथ इस प्लान की कीमत रोजाना के आधार पर यूजर को 13 रुपये से भी कम पड़ती है।

    ये भी पढ़ेंः Jio Recharge Plan: 250 रुपये से कम में सबसे सस्ता 28 दिन वाला प्लान, कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट

    जियो 1029 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बेनिफिट

    जियो के 1029 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो इस प्लान को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ऑफर किया जाता है। रिचार्ज प्लान के साथ यूजर को कुल 168GB डेटा ऑफर किया जाता है।

    यूजर 2GB डेटा रोजाना इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। यह प्लान आपको पसंद आ सकता है क्योंकि प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन की सुविधा भी मिलती है।

    खबरें और भी

    पैक वैलिडिटी- 84 Days

    डेटा- 168GB, 2GB/day

    कॉलिंग- अनलिमिटेड

    SMS- 100 SMS/Day

    सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud, Prime Video Mobile Edition