Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Motorola Edge 50 Pro और iQOO Neo 9 Pro दोनों में कौन सा फोन बेस्ट, किसमें मिलता है दमदार परफॉर्मेंस

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:53 PM (IST)

    Motorola Edge 50 Pro दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 8GB+12GB+256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। फोन Luxe Lavender Moonlight Pearl और Black Beauty कलर में आ ...और पढ़ें

    दोनों में से किस फोन को खरीदना फायदे की डील
    दोनों में से किस फोन को खरीदना फायदे की डील

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Edge 50 Pro को हाल ही में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला ने इस लेटेस्ट फोन को फ्लैगशिप कैटेगरी में उतारा है। गेमिंग के लिहाज से यह फोन दमदार एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसका iQOO Neo 9 Pro से कंपेरिजन किया जा रहा है। जिसको लेकर यूजर्स कन्फ्यूज हैं। इस खबर में दोनों ही फोन का स्पेक्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से कंपेरिजन करने वाले हैं।

    कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

    Motorola Edge 50 Pro

    Motorola Edge 50 Pro दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 8GB+12GB+256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। फोन Luxe Lavender, Moonlight Pearl और Black Beauty कलर में आता है। बेस वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये कीमत तो 12GB वाले वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये कीमत तय की गई है।

    iQOO Neo 9 Pro

    इसके कंपेरिजन में आने वाले iQOO Neo 9 Pro में 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। बेस वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और टॉप के लिए 38,999 रुपये है। ये साइट के अनुसार हैं। फोन Fiery Red और Conqueror Black कलर में आता है।

    Motorola Edge 50 Pro VS iQOO Neo 9 Pro

    डिस्प्ले: Edge 50 Pro में 6.7 OLED डिस्प्ले 144Hz, HDR10+, 2000 nits (peak) ब्राइटनेस के साथ मिलती है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पिक्सल रेजॉल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल है। Neo 9 Pro में 6.78 LTPO AMOLED, 144Hz, HDR10+, 1400 nits (HBM), 3000 निट्स मिलती है। इसका रेजॉल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

    खबरें और भी

    प्रोसेसर: मोटोरोला के फोन में Snapdragon 7 Gen 3 (4 nm) चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। जबकि Neo 9 Pro Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलता है।

    बैटरी: Moto के फोन में 4500 mAh बैटरी 125W वायर्ड चार्जिंग के साथ मिलती है और दूसरा फोन 5160 mAh की 120 वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी से पावर लेता है।

    कैमरा: एज 50 प्रो में 50 MP OIS प्राइमरी सेंसर, 10 MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 13 MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। आईकू के फोन में 50MP+8MP कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- दिल की बीमारी बताएगा स्मार्टफोन ऐप, इस्तेमाल करने का तरीका दिलचस्प; ऐसे कर सकते हैं इंस्टॉल