Split AC लें या Window AC है बेस्ट? ज्यादा कूलिंग में भी कौन-सा खाता है कम बिजली
गर्मियों में AC खरीदने से पहले Split AC और Window AC की तुलना महत्वपूर्ण है। Split AC बेहतर और समान कूलिंग देता है, जबकि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कारण ब ...और पढ़ें

Split AC लें या Window AC है बेस्ट? ज्यादा कूलिंग में भी कौन-सा खाता है कम बिजली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आने को हैं और अब इस मौसम में एयर कंडीशनर खरीदते टाइम सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि Split AC लें या Window AC बेस्ट है। हालांकि यूजर्स अब सिर्फ कूलिंग ही नहीं, बल्कि बिजली की खपत को लेकर भी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में ये समझना काफी ज्यादा जरूरी है कि बेहतर कूलिंग के साथ कौन-सा AC कम बिजली खाता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
कूलिंग में कौन-सा AC बेस्ट?
सबसे पहले कूलिंग की बात करें तो Split AC इस मामले में ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि ये रूम में हवा को बराबर तरीके से फैला देता है, जिससे कमरे का हर कोना जल्दी ठंडा हो जाता है। जबकि Window AC में कूलिंग एक डायरेक्शन में ज्यादा रहती है, जिससे बड़े रूम में कूलिंग कहीं ज्यादा कहीं कम महसूस हो सकती है।

बिजली की खपत में कौन बेहतर?
अब बात करें बिजली की खपत की तो Split AC, खासकर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल तो Window AC के मुकाबले कम बिजली खर्च करते हैं। आजकल तो ड्यूल इन्वर्टर AC भी आ गए हैं जिसमें कंप्रेसर लगातार एक स्टेबल स्पीड पर काम करता है और जरूरत के हिसाब से पावर एडजस्ट कर लेता है। इसी कारण से कंप्रेसर भी बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता और बिजली की बचत होती है।
दूसरी तरफ Window AC में ज्यादातर फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर देखने को मिलते हैं, जो रूम का तापमान बढ़ते ही बार-बार फुल पावर पर चालू हो जाते हैं। यही कारण है कि अगर ज्यादा कूलिंग चाहिए हो तो Window AC ज्यादा बिजली खा सकता है।
खबरें और भी
आंकड़ों में समझें कहां होगी बचत
अगर आंकड़ों की बात करें तो 1.5 टन का Split AC ऑन एवरेज 1.2 से 1.5 यूनिट प्रति घंटा बिजली खर्च करता है, जबकि Window AC करीब 1.6 से 2 यूनिट तक खपत कर सकता है। ओवरऑल देखें तो लॉन्ग टर्म यूज में Split AC बिजली बिल को कम रखने में मदद करता है।