विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभी से चार्जिंग के दौरान फोन होने लगा ओवरहीट? तो तुरंत करें ये 3 जरूरी काम

Published: Tue, 07 Apr 2026 08:00 AM (IST)

गर्मियों में चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन का गर्म होना एक आम समस्या है। यदि आपका फोन भी अत्यधिक गर्म हो ...और पढ़ें

अभी से चार्जिंग के दौरान फोन होने लगा ओवरहीट? तो तुरंत करें ये 3 जरूरी काम

अभी से चार्जिंग के दौरान फोन होने लगा ओवरहीट? तो तुरंत करें ये 3 जरूरी काम


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज स्मार्टफोन हमारी लाइफ का एक खास हिस्सा बन गया है, लेकिन अब गर्मियां आ रही हैं और अभी से कई यूजर्स को एक आम समस्या परेशान करने लगी है। जी हां, एक बार फिर चार्जिंग के दौरान फोन काफी ज्यादा गर्म होने लगा है।

ऐसे में अगर आपका फोन भी चार्जिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। हालांकि अच्छी बात ये है कि कुछ आसान सेटिंग्स को चेंज करके आप इस समस्या से बच सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि फोन क्यों होता है ओवरहीट...

क्यों होता है डिवाइस ओवरहीट?

चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा गर्म होना तो नॉर्मल है, लेकिन अगर ये डिवाइस जरूरत से ज्यादा हीट हो रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। फास्ट चार्जिंग का लगातार इस्तेमाल या फिर बैकग्राउंड में हैवी एप्स का लगातार चलना फोन के ओवरहीट होने की वजह हो सकता है।

साथ ही खराब या लोकल चार्जर का इस्तेमाल या फिर हाई ब्राइटनेस या गेमिंग के दौरान चार्जिंग भी फोन को हीट कर सकती है।

तुरंत चेंज कर लें ये 3 जरूरी सेटिंग्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन चार्जिंग के दौरान ज्यादा हीट न हो तो ये सेटिंग्स अभी चेंज कर लें...

ऑप्टीमाइज़्ड चार्जिंग

iPhone की बैटरी सेटिंग में जाकर Optimized Charging या फिर अपने Android फोन में Adaptive Charging वाले ऑप्शन को ऑन कर लें। इससे बैटरी धीरे-धीरे चार्ज होगी और ओवरहीटिंग कम होगी।

Background Apps

चार्जिंग के दौरान गैर-जरूरी एप्स को ऑफ कर दें। इससे प्रोसेसर पर लोड कम पड़ेगा और डिवाइस भी इससे कम गर्म होगा।

Location और Bluetooth ऑफ करें

जब जरूरत न हो तो GPS और Bluetooth को सेटिंग में जाकर ऑफ कर दें। ये फीचर्स बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर लगातार दबाव डालते हैं जिससे आपका फोन ओवरहीट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Realme के 'सेल्फी मिरर' वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स