Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo के Zeiss-ट्यून्ड कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 10:33 AM (IST)

    Vivo X200 5G पर Flipkart पर भारी छूट मिल रही है। यह फोन Zeiss-ट्यून्ड कैमरा, Dimensity 9400 चिपसेट और 16GB RAM के साथ आता है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी क ...और पढ़ें

    Vivo के Zeiss-ट्यून्ड कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

    Vivo के Zeiss-ट्यून्ड कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से ज्यादा पैसे खर्च किए बिना एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको शानदार कैमरा मिले, तो Vivo X200 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन अभी Flipkart पर काफी सस्ते में मिल रहा है।

    डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे इसकी कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सेटअप और एक फ्लैगशिप चिपसेट मिल रहा है, जो जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस देता है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं...

    Vivo X200 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    Vivo ने इस शानदार फोन को इंडियन मार्केट में 65,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी यह डिवाइस को आप Flipkart से सिर्फ 61,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इसका मतलब है कि इस फोन पर सीधे तौर पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    इतना ही नहीं आप Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 3,100 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इससे इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत कम होकर सिर्फ 58,899 रुपये रह जाती है। डिवाइस को आप EMI ऑप्शन से भी खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    Vivo X200 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में HDR10+ सपोर्ट भी है। फोन तेज रोशनी में इस्तेमाल करने पर 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

    डिवाइस में पावरफुल Dimensity 9400 चिपसेट भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 16GB तक की RAM और UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग है।

    Vivo X200 के कैमरा स्पेक्स

    वीवो के इस शानदार फोन में ट्रिपल कैमरा है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,800mAh बैटरी और 90W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट है।

    यह भी पढ़ें- Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स