Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक छोटी-सी लापरवाही की वजह से मुश्किल होता है इंटरनेट का इस्तेमाल, गूगल Chrome की इस सेटिंग को न करें नजरअंदाज

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 03:34 PM (IST)

    What Are pop-ups and redirects किसी जरूरी जानकारी के लिए स्मार्टफोन में गूगल के क्रोम ब्राउजर पर हम दिनभर में कई वेबसाइट पर विजिट करते हैं। क्या आपके ...और पढ़ें

    इस छोटी-सी लापरवाही की वजह से मुश्किल होता है इंटरनेट का इस्तेमाल
    इस छोटी-सी लापरवाही की वजह से मुश्किल होता है इंटरनेट का इस्तेमाल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट का इस्तेमाल हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। किसी जरूरी जानकारी के लिए स्मार्टफोन में गूगल के क्रोम ब्राउजर पर हम दिनभर में कई वेबसाइट पर विजिट करते हैं।

    क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप वेब पेज पर कुछ जरूरी जानकारी चेक कर ही रहे होते हैं कि इतने में एक पॉप-अप स्क्रीन पर आ जाता है।

    दरअसल, इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान वेबसाइट पर पॉप-अप का आना एक कॉमन परेशानी है। यह मेन वेबसाइट पर जरूरी जानकारियों के बीच खलल डालते हैं।

    अच्छी बात ये है कि वेबसाइट पर पॉप-अप को ब्लॉक किया जा सकता है। जी हां, गूगल क्रोम की एक सेटिंग के साथ ऐसा किया जा सकता है।

    फोन की स्क्रीन पर आने वाले पॉप-अप ऐड्स क्या हैं

    जब आप इंटरनेट पर किसी वेबसाइट पर जानकारियां चेक कर रहे होते हैं तो अचानक से स्क्रीन पर एक छोटा बैनर आ जाता है। यह ऐड वेबसाइट से अलग किसी दूसरी सर्विस से जुड़ा होता है।

    इस स्मॉल विंडो पर यूजर को साइन-अप के लिए बोला जाता है। इस तरह के पॉप-अप में लिंक भी होता है। कई बार इस तरह के लिंक पर गलती से टैप करना यूजर को मालवेयर वाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर देता है।

    ये भी पढ़ेंः JioPhone Prima 4G: जियो ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फीचर फोन, चेक करें कीमत और खूबियां

    पॉप-अप ब्लॉक करने के लिए करें ये काम

    • अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले ब्राउजर को ओपन करना होगा।
    • अब टॉप राइट साइड पर तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • अब Settings पर टैप करना होगा।
    • अब Site Settings पर टैप करना होगा।
    • स्क्रोल डाउन कर Pop-ups And Redirects के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • इस सेटिंग के आगे बना टोगल इनेबल है तो इसे डिसेबल करना होगा।