Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    म्यूजिक प्ले करने से लेकर कॉल रिसीव करने तक, चुटकी बजाते ही होंगे सारे काम; Apple Watch को ऐसे करें इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:30 AM (IST)

    magic tap on Apple Watch एपल ने अपने यूजर्स के लिए वॉच के साथ डबल पिंच (magic tap on Apple Watch) की सुविधा पेश की है। हाल ही में एपल सीईओ टिम कुक ने ...और पढ़ें

    चुटकी बजाते ही होंगे सारे काम; Apple Watch को ऐसे करें इस्तेमाल
    चुटकी बजाते ही होंगे सारे काम; Apple Watch को ऐसे करें इस्तेमाल

    HighLights

    1. Apple Watch में चुटकी बजाने के साथ ही फोटो क्लिक की जा सकती है।
    2. एपल वॉच डबल टैप गेस्चर को watchOS 10.1 के साथ लाया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कैसा हो अगर आप कॉल रिसीव करने से लेकर म्यूजिक प्ले करने तक सारे कामों में अपने हाथों का इस्तेमाल ही न करें। जी हां, चुटकी बजाने के साथ ही फोटो क्लिक करने और टाइमर सेट करने जैसे काम हो सकते हैं। एपल वॉच की एक खास सेटिंग के साथ ऐसा करना मुमकिन है।

    Apple Watch में मिलता है डबल पिंच फीचर

    दरअसल, एपल ने अपने यूजर्स के लिए वॉच के साथ डबल पिंच (magic tap on Apple Watch) की सुविधा पेश की है। हाल ही में एपल सीईओ टिम कुक ने भी एपल वॉच के डबल पिंच (magic tap on Apple Watch) फीचर को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

    एपल वॉच डबल टैप गेस्चर को watchOS 10.1 के साथ पेश किया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एपल वॉच पर डबल पिंच क्या करता है?

    एपल वॉच पर डबल पिंच के साथ डिस्प्ले को बिना टच किए वॉच में अलग-अलग टास्क को किया जा सकता है।

    फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को उसकी इंडेक्स फिंगर और थम को आपस में दो बार एक साथ टैप करना होता है। इस फीचर का इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब यूजर का एक हाथ किसी दूसरे काम की वजह से बिजी हो।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः विपक्षी नेताओं के iphone में हुई सेंधमारी, हैकिंग के दावे पर क्या बोला Apple?

    डबल पिंच के साथ वॉच में कर सकते हैं ये टास्क

    1. फीचर के साथ यूजर कॉल रिसीव और कट कर सकता है।
    2. नोटिफिकेशन से मैसेज को ओपन कर चेक किया जा सकता है।
    3. टाइमर को पॉज, रिज्यूम और एंड किया जा सकता है।
    4. म्यूजिक को प्ले और पॉज किया जा सकता है।
    5. कैमरा ऐप में कैमरा रिमोट के साथ आईफोन में फोटो क्लिक कर सकते हैं।
    6. इनकमिंग मैसेज का रिप्लाई किया जा सकता है।

    एपल वॉच पर डबल पिंच ऐसे करें इनेबल

    इस फीचर को Apple Watch Series 9 की सेटिंग ऐप के गेस्चर ऑप्शन से इनेबल कर सकते हैं। इसके अलावा आईफोन में वॉच ऐप को ओपन कर माई वॉच, सेटिंग्स, गेस्चर और डबल टैप पर आकर फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।