Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन यूजर्स के लिए नहीं है Google Wallet App, डाउनलोड करने से पहले गूगल से समझिए काम की बात

    Updated: Thu, 09 May 2024 12:30 PM (IST)

    अगर आप भी गूगल प्ले स्टोर से गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet) डाउनलोड करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी पहले पढ़ना जरूरी है। दरअसल गूगल ने हाल ह ...और पढ़ें

    किस काम आएगा Google Wallet App, यहां समझिए काम की बात
    किस काम आएगा Google Wallet App, यहां समझिए काम की बात

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने हाल ही में अपना वॉलेट ऐप (Google Wallet) भारत में लॉन्च किया है। हालांकि, Google Wallet ग्लोबल मार्केट में पहले से ही मौजूद था।

    गूगल वॉलेट से अलग भारतीय यूजर्स जी पे यानी गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गूगल वॉलेट लॉन्च होने के साथ बहुत से यूजर्स गूगल की इस नई सर्विस को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं।

    अगर आप भी गूगल प्ले स्टोर से गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet) डाउनलोड करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी पहले पढ़ना जरूरी है।

    गूगल ने अपने वॉलेट ऐप (Google Wallet) को लेकर खुद जानकारी दी है। यहां गूगल द्वारा दी गई जानकारी के साथ समझ सकते हैं कि वॉलेट का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा-

    केवल इन कामों में होगा Google Wallet इस्तेमाल

    • गूगल वॉलेट के साथ आप अपने एंड्रॉइड फोन पर मूवी या किसी इवेंट की टिकट को सेव कर रख सकते हैं।
    • गूगल वॉलेट का इस्तेमाल फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास को एक्सेस करने में काम आ सकता है।
    • अगर आपके पास लॉयल्टी या गिफ्ट कार्ड हैं तो गूगल वॉलेट के साथ इन्हें रिडीम कर सकते हैं।
    • पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल कर रहे हैं तो वॉलेट को इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • वॉलेट के साथ आप अपना एंड्रॉइड फोन कोरपोरेट बैज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट को साथ ले जाने में परेशानी होती है तो वॉलेट में डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।
    • वॉलेट में जीमेल से टिकट को डायरेक्टली ओपन कर चेक कर सकते हैं।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल

    फिलहाल गूगल वॉलेट को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ही लाया गया है। एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एपल आईओएस यूजर्स के लिए यह ऐप अभी उपलब्ध नहीं है।

    आईफोन यूजर्स के लिए इस ऐप को बाद में पेश किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Google Wallet ऐप भारत में हुआ लॉन्च, GPay से है बिलकुल अलग; मिलते हैं ये फीचर्स