Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो डिवाइस के बीच फाइल शेयरिंग लगेगी बेहद आसान, जानिए Nearby Share कैसे करता है काम

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 02:45 PM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के दौरान कई बार यूजर को फोन का डेटा दूसरों के साथ शेयर करने की जरूरत महसूस होती है। इस डेटा में फोन की फोटो वीडियो जैसा डे ...और पढ़ें

    क्या है Nearby Share सेटिंग, कैसे करती है काम
    क्या है Nearby Share सेटिंग, कैसे करती है काम

    HighLights

    1. Nearby Share डेटा शेयरिंग का फास्टेस्ट और नया तरीका है।
    2. Nearby Share फाइल्स को वायरलेसली शेयर कर सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज हर दूसरा इंटरनेट यूजर कर रहा है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के दौरान कई बार यूजर को फोन का डेटा दूसरों के साथ शेयर करने की जरूरत महसूस होती है। इस डेटा में फोन की फोटो, वीडियो जैसा डेटा शामिल हो सकता है।

    इसी डेटा को कम से कम समय में भेजना एक स्मार्टफोन यूजर की सबसे बड़ी जरूरत होती है। ठीक ऐसे समय में एंड्रॉइड फोन की एक खास सेटिंग काम आती है। इस सेटिंग को नियरबाई शेयर (Nearby Share) के नाम से जाना जाता है।

    कौन-से डिवाइस में मिलता है फीचर

    दरअसल, डेटा को सबसे तेज स्पीड के साथ ट्रांसफर करने की यह सुविधा Android 6.0 और उसके बाद के वर्जन में ही मिलती है। इसके अलावा, इस फीचर का इस्तेमाल क्रोम बुक्स (version 91 और इससे आगे) विंडोज पीसी (64-bit versions Windows 10 और इससे आगे) में भी किया जा सकता है।

    नियरबाई शेयर के लिए ये सेटिंग हैं जरूरी

    नियरबाई शेयर के साथ एक इंटरनेट यूजर अपनी फाइल्स और लिंक्स को वायरलेसली शेयर कर सकता है। हालांकि, नियरबाई शेयर का इस्तेमाल करने के लिए फोन में ब्लूटुथ, वाई-फाई, लोकेशन जैसी सेटिंग्स को इनेबल करना जरूरी होता है।

    खबरें और भी

    नियरबाई शेयर एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में डेटा शेयरिंग का फास्टेस्ट और नया तरीका है। फोन की इस खास सेटिंग से पहले डेटा शेयरिंग के लिए ब्लूटुथ सेटिंग काम आती थी। इसके अलावा, डेटा केबल के साथ भी डेटा शेयर करने की सुविधा मौजूद थी। नियरबाई शेयर इन दोनों ही पुराने तरीकों से तेज है।

    ये भी पढ़ेंः Oppo A59 5G: 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाले फोन की पहली सेल हुई लाइव, चेक करें कीमत और डिस्काउंट

    Nearby Share कैसे करें इस्तेमाल

    1. डेटा शेयरिंग के लिए जरूरी है कि दोनों डिवाइस में Nearby Share की सेटिंग मौजूद हो।
    2. सबसे पहले उन फोटो और वीडियो को सेलेक्ट करना होगा, जिन्हें ट्रांसफर करना चाहते हैं।
    3. अब Send के ऑप्शन पर आना होगा।
    4. यहां जीमेल, मैसेज, प्रिंट, ब्लूटुथ, जीपे जैसे ऑप्शन के साथ Nearby Share भी नजर आता है, इस पर टैप करना होगा।
    5. अब लोकेशन के लिए कन्टीन्यू करना होगा, अब वाईफाई और ब्लूटुथ को भी इनेबल करने के लिए अलाउ करना होगा।
    6. अब स्क्रीन पर दूसरा डिवाइस नजर आने पर इस पर टैप करना होगा।
    7. अब दूसरे डिवाइस पर पिन के लिए Accept पर क्लिक करना होगा।
    8. जैसे ही पिन एक्सेप्ट कर लेते हैं, डेटा शेयर हो जाता है।

    ध्यान दें, जिस फोन पर फाइल रिसीव कर रहे हैं, उस पर नियर बाई शेयर सेटिंग को इनेबल करना होगा। सेटिंग के लिए जरूरी हैं कि दोनों फोन एक-दूसरे के पास हों। इसके अलावा, फोन Everyone ऑप्शन पर विजिबल होना चाहिए।