यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Smart Home क्या होता है, Apple, Google जैसी टेक कंपनियों की मदद से आपके घर की हो सकती है कायापलट
What is smart home स्मार्टफोन स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस का इस्तेमाल तो आप भी कर रहे होंगे। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब वॉच और फोन ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस का इस्तेमाल तो आप भी कर रहे होंगे। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब वॉच और फोन ही नहीं, बल्कि कई चीजें स्मार्ट हो गई हैं। जी हां, स्मार्ट गैजेट ही नहीं, घर भी हो सकता है।
स्मार्ट होम शब्द बहुत से लोगों के लिए नया नहीं है। आपके जेहन में कभी सवाल आया कि क्या एक नॉर्मल घर को स्मार्ट होम में बदला जा सकता है? अगर हां तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है।
इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देंगे, हालांकि, इससे पहले जानने की कोशिश करते हैं कि Smart Home आखिर होता क्या है-
क्या होता है स्मार्ट होम

एक नॉर्मल घर से अलग स्मार्ट होम वह घर है जहां घर में रहने वाला मालिक घर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को दूर बैठे ही कंट्रोल कर सके। घर की चीजों को कंट्रोल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल का इस्तेमाल होता है। वॉइस कमांड के साथ घर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को कंट्रोल किया जा सकता है।
.jpg)
उदाहरण के लिए अगर घर की लाइट्स ऑफ या ऑन करना चाहते हैं तो इसके लिए स्विच ऑन या ऑफ करने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल या इंटरनेट कनेक्शन के जरिेए यह कमांड घर के अंदर किसी भी कोने और यहां तक कि बाहर से भी दी जा सकती है।
खबरें और भी
इसी तरह घर में रखे म्यूजिक सिस्टम को कंट्रोल करने और दरवाजों को लॉक-अनलॉक करने के लिए भी दूर से ही कमांड दी जा सकती है।
.jpg)
घर में टीवी, म्यूजिक सिस्टम, दरवाजों, लाइट्स और सिक्योरिटी कैमरा को एक साथ कंट्रोल किया जा सकता है। इन सभी को एक कॉमन कनेक्शन के साथ कंट्रोल करना ही आपके घर को नॉर्मल घर से एक स्मार्ट होम में बदल देता है।
ये भी पढ़ेंः नॉर्मल बल्ब से कितने अलग होते हैं Smart Light Bulbs, एक आवाज पर जगमगाएगा आपका आशियाना
नॉर्मल घर कैसे बनेगा Smart Home
एपल, गूगल कर सकते हैं आपकी मदद
एक नॉर्मल घर को स्मार्ट होम में बदला जा सकता है। इसके लिए एपल, गूगल और अमेजन जैसी टेक कंपनियां आपकी मदद कर सकती हैं। टॉप टेक कंपनियां अपने यूजर्स को कई ऐसे डिवाइस ऑफर कर रहे हैं जो आपके घर को स्मार्ट होम में बदल सकते हैं।
(5).jpg)
स्मार्ट स्पीकर के लिए एलेक्सा, सिरी और गूगल असिसटेंट (Alexa, Siri, or Google Assistant) जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट होम के लिए घर के बल्ब, वॉशिंग मशीन, फैन, डॉर-लॉक, अलार्म को लेकर बदलाव किया जा सकता है।
.jpg)
गैजेट को कंट्रोल करने के लिए वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत भी रहेगी। इन सभी सेटअप के साथ एक नॉर्मल घर को स्मार्ट होम में बदला जा सकता है।