Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस स्टार आइकन के साथ कभी गायब नहीं होगा WhatsApp मैसेज, कहीं आप तो नहीं इस फीचर से अनजान

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    क्या आपके साथ भी वॉट्सऐप के जरूरी मैसेज गायब हो जाने की परेशानी आती है। अगर हां तो वॉट्सऐप पर ये फीचर आपके लिए ही बना है। क्या आप जानते हैं चैटिंग ऐप ...और पढ़ें

    इस स्टार आइकन के साथ कभी गायब नहीं होगा WhatsApp मैसेज
    इस स्टार आइकन के साथ कभी गायब नहीं होगा WhatsApp मैसेज

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए क्या आपको भी कभी काम के जरूरी मैसेज खोजने में परेशानी आई है। अगर हां, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    वॉट्सऐप पर कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर की सुविधा पेश की जाती है। हालांकि, बहुत कम यूजर्स को वॉट्सऐप के सभी फीचर्स की जानकारी होती है।

    कई बार जरूरत का फीचर आंखों के सामने होता है, लेकिन वही फीचर हम जानकारी के अभाव इस्तेमाल नहीं कर रहे होते।

    क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर काम के जरूरी मैसेज को बुकमार्क के साथ आसानी से खोजा जा सकता है। जी हां, काम के सारे जरूरी मैसेज को आप वॉट्सऐप पर बुकमार्क कर सकते हैं।

    काम के जरूरी मैसेज कैसे रखें सुरक्षित

    वॉट्सऐप पर यूजर को जरूरी मैसेज बुकमार्क करने के लिए WhatsApp starred messages फीचर पेश किया जाता है।

    इस खास फीचर के साथ आप वॉट्सऐप चैट पेज पर एक स्टार को देख सकते हैं। इस स्टार आइकन का इस्तेमाल मैसेज को बुकमार्क करने के लिए किया जाता है।

    वॉट्सऐप पर स्पेसिफिक मैसेज कैसे करें बुकमार्क

    • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
    • अब किसी कॉन्टैक्ट के चैट पेज पर आना होगा।
    • अब जरूरी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
    • ऐसा करने के साथ ही टॉप स्क्रीन पर स्टार आइकन नजर आता है।
    • जैसे ही इस स्टार आइकन पर प्रेस करते हैं मैसेज बुकमार्क हो जाता है।

    बुकमार्क स्पेसिफिक वॉट्सऐप मैसेज कैसे खोजें

    इस प्रॉसेस को फॉलो कर आप अलग-अलग चैट के सारे जरूरी मैसेज स्टार आइकन के साथ मार्क कर सकते हैं। जैसे ही मैसेज बुकमार्क हो जाता है, यह स्टार आइकन के साथ नजर आने लगता है।

    इन सारे जरूरी मैसेज को आप एक ही जगह पा सकते हैं-

    • इसके लिए वॉट्सऐप ओपन कर टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
    • अब Starred Messages पर टैप करना होगा।
    • अब स्क्रीन पर एक साथ सारे जरूरी मैसेज को देखा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः किसी एक खास कॉन्टैक्ट के लिए लगाएं WhatsApp Status, बस छोटी-सी ट्रिक का करें इस्तेमाल