iPhone की कितनी Battery Health होने पर बदलवानी चाहिए बैटरी? ज्यादातर लोग नहीं जानते
एप्पल के अनुसार, आईफोन की बैटरी हेल्थ 80% या उससे कम होने पर बैटरी बदलवाने पर विचार करना चाहिए। यदि फोन की परफॉर्मेंस कम हो रही है या 'सर्विस रिकमेंडे ...और पढ़ें
-1786279008441_m.webp)
iPhone की कितनी Battery Health होने पर बदलवानी चाहिए बैटरी? ज्यादातर लोग नहीं जानते

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज भी iPhone यूजर्स अपने फोन की बैटरी हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं। काफी लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर कितनी बैटरी हेल्थ बचने पर बैटरी बदलवानी चाहिए। ऐसे में अगर आपके iPhone की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही है, फोन कभी भी बंद हो जाता है या पहले जैसी परफॉर्मेंस नहीं दे रहा है, तो ये बैटरी बदलने का संकेत हो सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि एप्पल के मुताबिक कितनी Battery Health होने पर बदलवानी चाहिए बैटरी...
कब बदलवाएं iPhone की बैटरी?
Apple के मुताबिक iPhone की बैटरी नॉर्मल यूज के दौरान लगभग 500 चार्ज साइकल पूरे होने तक अपनी मूल क्षमता का करीब 80% बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। ऐसे में अगर आपके iPhone की Battery Health 80% या उससे कम हो गई है, तो बैटरी बदलवाने पर विचार करें। इस लेवल पर बैटरी पहले की तुलना में कम बैकअप देने लगती है और डिवाइस की परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है।
सर्विस सेंटर से करवाएं चेंज
अगर आपके iPhone में Settings > Battery > Battery Health & Charging में जाकर Service या Service Recommended जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है, तो ये भी एक संकेत है कि बैटरी की कंडीशन अब पहले जैसी नहीं रही। ऐसे में एप्पल के सर्विस सेंटर से बैटरी बदलवाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ Battery Health देखकर ही फैसला लेना सही नहीं है। अगर Battery Health 82% या 83% है, लेकिन फोन पूरे दिन आराम से चल रहा है और किसी तरह की दिक्कत नहीं देखने को मिल रही, तो ऐसे में बैटरी बदलवाने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर बैटरी हेल्थ 85% होने के बावजूद बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो रही है या फोन बार-बार काफी हीट हो रहा है, तो सर्विस सेंटर में चेक करवाना सही रहेगा।