क्या Wi-Fi राउटर में ज्यादा एंटीना का मतलब ज्यादा इंटरनेट स्पीड? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच्चाई
राउटर में ज्यादा एंटीना होने का मतलब हमेशा ज्यादा इंटरनेट स्पीड नहीं होता, बल्कि यह नेटवर्क क्षमता और कवरेज बढ़ाता है। इंटरनेट स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान, ...और पढ़ें

क्या Wi-Fi राउटर में ज्यादा एंटीना का मतलब ज्यादा इंटरनेट स्पीड? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच्चाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए एक नया Wi-Fi राउटर खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपको बता दें कि आजकल मार्केट में कई तरह के Wi-Fi राउटर मौजूद हैं। आपने देखा होगा कि कुछ मॉडल में दो एंटीना मिलते हैं, जबकि कई राउटर चार, छह या इससे भी ज्यादा एंटीना के साथ आते हैं।
ऐसे में अक्सर काफी लोगों को लगता है कि जिस राउटर में जितने ज्यादा एंटीना होंगे, उसकी इंटरनेट स्पीड भी उतनी ही ज्यादा होगी। हालांकि, हकीकत इससे थोड़ी अलग है। जी हां, राउटर में ज्यादा एंटीना होने से कई फायदे जरूर मिल सकते हैं, लेकिन सिर्फ एंटीना की संख्या इंटरनेट स्पीड नहीं बढ़ाती। चलिए पहले जानते हैं कि ज्यादा एंटीना का फायदा क्या है...
ज्यादा एंटीना का क्या फायदा?
दरअसल राउटर में लगे एंटीना Wi-Fi सिग्नल को भेजने और रिसीव करने का काम करते हैं। एडवांस राउटर MIMO यानी Multiple Input Multiple Output और MU-MIMO जैसी टेक्नोलॉजी का यूज करते हैं। इनमें एक से ज्यादा एंटीना की मदद से कई डेटा स्ट्रीम को एक साथ आसानी से ट्रांसमिट किया जा सकता है।
इससे नेटवर्क क्षमता बेहतर होती है और खासतौर पर एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट होने पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इतना ही नहीं ज्यादा एंटीना बेहतर सिग्नल कवरेज और कनेक्शन की स्टेबिलिटी में भी मदद कर सकते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि 6 एंटीना वाला राउटर हर कंडीशन में 2 एंटीना वाले राउटर से तीन गुना ज्यादा स्पीड देगा।
खबरें और भी
इंटरनेट स्पीड किन चीजों पर डिपेंड?
सबसे पहले तो इंटरनेट स्पीड आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए ब्रॉडबैंड प्लान पर डिपेंड करती है। अगर आपके पास 100Mbps का प्लान है तो ज्यादा एंटीना वाला राउटर लगाने से इंटरनेट कनेक्शन अपने आप 300Mbps स्पीड नहीं देगा। इसके अलावा राउटर का Wi-Fi स्टैंडर्ड भी काफी खास होता है। Wi-Fi 5, Wi-Fi 6, Wi-Fi 6E और Wi-Fi 7 राउटर की क्षमता और फीचर्स अलग-अलग होते हैं।
इसके अलावा राउटर किन फ्रीक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करता है, जैसे 2.4GHz, 5GHz या 6GHz, इससे भी वायरलेस स्पीड और कवरेज एफेक्ट होती है। आपके फोन या लैपटॉप में मौजूद Wi-Fi हार्डवेयर भी मैक्सिमम स्पीड को लिमिटेड कर सकता है।