Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Television Day 2023: ब्लैक एंड वाइट टीवी से शुरू हुआ था सफर, आज हर घर में हो रहा Smart TV का इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 12:00 PM (GMT+05:30)

    हर साल दुनिया भर में आज का दिन वर्ल्ड टेलीविजन डे (World Television Day 2023) के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड टेलीविजन डे (World Television Day) की श ...और पढ़ें

    World Television Day 2023: ब्लैक एंड वाइट टीवी से हुई थी शुरुआत
    World Television Day 2023: ब्लैक एंड वाइट टीवी से हुई थी शुरुआत

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हर साल दुनिया भर में आज का दिन वर्ल्ड टेलीविजन डे (World Television Day 2023) के रूप में मनाया जाता है।

    वर्ल्ड टेलीविजन डे की शुरुआत की बात करें तो 21 नवंबर, 1996 को एलान किया गया था, कि यह दिन वर्ल्ड टेलीविजन के नाम रहेगा। यह एलान इसी साल 1996 में यूनाइटेड नेशन ने किया था।

    टेलीविजन शब्द का पहली बार इस्तेमाल

    टेलीविजन के अविष्कार से लेकर इसके विकास तक कई वैज्ञानिकों की भूमिका रही है। इंटरनेट पर मौजूद डेटा की मानें तो टेलीविजन शब्द का पहली बार इस्तेमाल एक रूसी वैज्ञानिक ने किया था।

    इस रूसी वैज्ञानिक का नाम Constantin Perskyi बताया जाता है। Constantin Perskyi ने साल 1900 में पेरिस प्रदर्शनी में इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

    ब्लैक एंड वाइट टेलीविजन का था शुरुआती दौर

    टेलीविजन का शुरुआती दौर ब्लैक एंड वाइट सिस्टम का था। साल 1950 में पहला कलर टेलीविजन सेट लाए जाने की जानकारियां मिलती हैं। सीबीएस नाम की अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कम्पनी पहला कमर्शियल टेलीविजन प्रोग्राम चलाया था। इस समय तक अधिकतर लोग ब्लैक एंड वाइट टेलीविजन को ही देख रहे थे।

    भारत के संदर्भ में बात की जाए तो 1959 में दिल्ली में टीवी का एक्पेरिमेंटल ट्रांसमीशन शुरू हुआ था। भारत में यह 1965 का साल था जब टेलीविजन इंडिया का नाम बदला गया और दूरदर्शन के साथ रोजाना 1 घंटे की न्यूज बुलेटिन शुरू हुआ।

    ये भी पढ़ेंः 80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, -20 डिग्री टेम्प्रेचर में भी चार्ज होंगे नए Smartphone

    रंगीन और फिर स्मार्ट टीवी का आया दौर

    भारत में 1980 का दौर रंगीन टेलीविजन की शुरुआत और विकास का माना जाता है। साल 1982 में नेशनल प्रोग्राम, कलर ट्रांसमिशन और नेटवर्किंग की शुरुआत सैटेलाइट के जरिए हुई थी।

    वहीं स्मार्ट टीवी की बात करें तो दुनिया का सबसे पहला स्मार्ट टीवी साल 2008 में पेश किया गया था। यह टीवी LG Electronics ने पेश किया था। भारत में पहला स्मार्ट टीवी साल 2011 तक पेश हुआ था।

    हालांकि, आज के समय में स्मार्ट टीवी को लेकर भी कई तरह की टेक्नोलॉजी आ चुकी हैं। यूजर अलग-अलग डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी के साथ अपना वॉचिंग एक्सपीरियंस बेहतर बना रहा है।